सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अब भी RCB प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालिफाई? जानें 7 मैच हारने के बाद क्या है गणित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अब भी RCB प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालिफाई? जानें 7 मैच हारने के बाद क्या है गणित

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल 2024 में 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें टीम को 7 में हार का सामना करना पड़ा है. तो आइए जानते हैं क्या अब भी टीम क्वलिफाई कर सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अब तक आईपीएल 2024 का सीज़न बहुत ही खराब गुज़रा है. टीम 8 में से 7 मैच गंवा चुकी है. 7 मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें पायादन पर मौजूद है. अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या यहां से आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वलिफाई कर सकती है? तो आइए जानते हैं क्या कहता है बेंगलुरु के क्वालिफिकेशन का गणित.

बता दें कि बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल 2024 में 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक में ही जीत नसीब हुई है. इकतौली जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट्स और -1.046 के नेट रनरेट के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है. ऐसे में टीम के लिए 10वें पायदान से सीधा टॉप 4 में पहुंचा आसान नहीं होगा. तो क्या वाकई आरसीबी अब भी क्वालिफाई कर सकती है? आइए समझते हैं.

Advertisement

क्या है आरसीबी का क्वालिफिकेशन समीकरण

सबसे पहली बात तो यह है कि अब क्वालिफाई करना आरसीबी के हाथ से निकल चुका है. यानी, उन्हें अब दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर होना पड़ेगा. अभी आरसीबी को सीज़न में 6 मैच और खेलने हैं. अगर टीम सभी मैच जीत लेती हैं, तो उनके पास कुल 14 पॉइंट्स होंगे. प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 पॉइंट्स की दरकार होती है. पिछले सीज़न यानी 2023 के आईपीएल में आरसीबी में 14 पॉइंट्स हासिल किए थे, लेकिन टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

ऐसे में आरसीबी को क्वालिफाई करने के लिए सबसे पहले तो बाकी के सभी मैच जीतने होंगे. अगर टीम बाकी बचे मुकाबलों में से एक भी हार जाती है, तो उनके लिए क्वालिफाई करना नामुमकिन हो जाएगा. सभी मैच जीतने के बाद टीम को ऐसी उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमों के रिजल्ट उनके पक्ष में आएं, जिससे वह 14 प्वाइंट्स के साथ टॉप-4 में जगह बना सकें. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्वालिफिकेशन की रेस बेंगलुरु कहां तक पहुंच पाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *