सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

BRICS Summit 2024 Live: रूस और भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बोले राष्ट्रपति पुतिन

3 मिनट पढ़ें
BRICS Summit 2024 Live

BRICS Summit 2024 Live: रूस और भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बोले राष्ट्रपति पुतिन

BRICS Summit 2024 Live: ‘हमारी मुलाकातों से हमारी मित्रता का पता चलता है’, भारत-रूस संबंधों पर बोले पीएम मोदी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले तीन महीनों में रूस की मेरी दो यात्राएं हमारे घनिष्ठ समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाती हैं. जुलाई में मॉस्को में हमारे वार्षिक शिखर सम्मेलन ने हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को मजबूत किया है. 15 वर्षों में ब्रिक्स ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और अब दुनिया के कई देश इससे जुड़ना चाहते हैं. मैं कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर मैं लगातार आपके संपर्क में रहा हूं. जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की शीघ्र स्थापना का पूरा समर्थन करते हैं. हमारे सभी प्रयासों में मानवता को प्राथमिकता दी जाती है. भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.”

BRICS Summit 2024 Live: पीएम मोदी ने पुतिन के सामने फिर किया रूस-यूक्रेन का जिक्र, कहा- भारत हर मदद करने को तैयार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर लगातार आपके संपर्क में रहा हूं. जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की शीघ्र स्थापना का पूरा समर्थन करते हैं. हमारे सभी प्रयासों में मानवता को प्राथमिकता दी जाती है. भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.”

BRICS Summit 2024 Live: ‘हमारे सहयोग से भारत की नीतियों को मिलेगा लाभ’, बोले राष्ट्रपति पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होनी है. हमारी परियोजनाएं लगातार विकसित हो रही हैं. आपने कजान में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है. हम इसका स्वागत करते हैं. हमारे सहयोग को भारत की नीतियों से लाभ मिलेगा. हम आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल को रूस में देखकर बहुत खुश हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *