सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ दिल्ली जिला करोल बाग ने किया निःशुल्क कैंसर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

2 मिनट पढ़ें
भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ

भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ दिल्ली जिला करोल बाग ने किया निःशुल्क कैंसर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Advertisement

भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ दिल्ली जिला करोल बाग ने किया निःशुल्क कैंसर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ दिल्ली जिला करोल बाग ने राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पदम सिंह मार्ग, रैगर पूरा, करोल बाग, में निःशुल्क कैंसर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया I प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीए श्रीराम अटल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सानिध्य में और बामर लॉरी एन्ड कंपनी लिमिटेड व कर्तव्य जनहित फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर जांच शिविर में कैंसर से संबंधित मैमोग्राफी, डिजिटल एक्सरे, पीएसए, सीए-125, पेप स्मीयर, सीबीसी तथा कैंसर रोग से संबंधित अन्य जांच की गई I

राजस्थान प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश जिला करोल बाग द्वारा सुरेन्द्र पाल रातावाल के कार्यालय रैगर पूरा में कैंसर जांच कैम्प का आयोजन किया गया! आयोजन के लिए सांसद योगेंद्र चंदोलिया सुरेन्द्र पाल रातावाल (पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार), सीए श्रीराम अटल प्रदेश संयोजक राजस्थान प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश, विजय दत्त शर्मा , सोना कुमारी , क्रांति रातावाल, लक्ष्मी शेरसिया, वेद प्रकाश बैरवा का और सभी सहयोगी साथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया I

Advertisement

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ करोल बाग जिला संयोजक प्रदीप मोहन चंदोलिया ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, बामर लोरी एन्ड क़. लिमिटेड, कर्तव्य जनहित फाउंडेशन और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *