सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक पर आया जान्हवी कपूर का दिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में रोज कुछ न कुछ ड्रामा देखने मिल रहा है। इसी की वजह से यह शो दिन-ब-दिन और भी मजेदार और दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते शो में कई नई-नई चीजें और फेरबदल देखने को मिली है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रसारित होने शो के वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार और मनोरंजक देखने को मिला। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने जहां एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे शो में बतौर मेहमान शिरकत करने भी पहुंचे।

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर और एक्टर सनी कौशल बतौर मेहमान नजर आए। अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचे दोनों कलाकारों ने ना सिर्फ सलमान खान के साथ मस्ती की बल्कि बिग बॉस के घर जाकर सदस्यों के साथ कुछ वक्त भी बिताया। बिग बॉस के घर पहुंची जान्हवी और सनी ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ मजेदार टास्क भी खेलें।

इस दौरान जान्हवी कपूर शो के सबसे चहेते सदस्य अब्दु रोजिक के साथ फ्लर्टिंग  करती भी नजर आईं। दरअसल अब्दु को देख जान्हवी उनसे कहती हैं कि आप हमेशा सबको कॉन्प्लीमेंट देते हैं तो आज आपको मुझे भी कंपलीमेंट देना होगा। इतना कहते ही जान्हवी अब्दु से पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं? इस पर अब्दु जवाब देते हैं कि आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके बाद जान्हवी अब्दु से कहती हैं कि मुझे आपका नंबर भी याद है और वह सबके सामने अब्दु का नंबर कहती हैं, जिसे सुन अब्दु शर्मा जाते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं जान्हवी सबके सामने अब्दु को कान में अपना नंबर बताती हैं और उनसे पूछती है कि आपको मेरा नंबर याद रहेगा ना? इस पर जान्हवी को जवाब देते हुए अब्दु रोज कहते हैं कि मैं आपको फोन करूंगा। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ मंच पर बैले डांस किया बल्कि अब्दु रोजिक मिमिक्री करती भी नजर आईं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *