बांदा में बड़ा नाव हादसा, यमुना में 30 लोग डूबे, चार के शव मिले, 8 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में आपरेशन

0
114
बांदा में बड़ा नाव हादसा, यमुना में 30 लोग डूबे, चार के शव मिले, 8 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में आपरेशन
बांदा में बड़ा नाव हादसा, यमुना में 30 लोग डूबे, चार के शव मिले, 8 तैरकर बचे, बांदा में बड़ा नाव हादसा, यमुना में 30 लोग डूबे, चार के शव मिले, 8 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में आपरेशन बाकी की तलाश में आपरेशन

बांदा में बड़ा नाव हादसा, यमुना में 30 लोग डूबे, चार के शव मिले, 8 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में आपरेशन

बांदा में आज दोपहर बड़ा नाव हादसा हो गया। मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 40 से अधिक लोग सवार थे। 8 लोग किसी तरह तैरकर निकल आए। नाव और बाकी लोगों का कोई पता नहीं चला है। उनकी तलाश में आपरेशन चल रहा है। तैर कर बचे लोगों के अनुसार नाव में सवार अन्य सभी की मौत की आशंका है। एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए गए हैं।

चार लोगों के शव मिले हैं

चार लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। योगी ने अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

तेज हवा से नाव डगमगाई और डूब गई

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि करीब 30-35 लोगों से भरी नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी। तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनकी शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब आठ लोग तैरकर बाहर आ गये जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया जिले के सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here