सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Ajay Yadav Resigns: हरियाणा में कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- ‘फैसला कठिन था, लेकिन…’

3 मिनट पढ़ें
Ajay Yadav Resigns

Ajay Yadav Resigns: हरियाणा में कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- 'फैसला कठिन था, लेकिन...'

Advertisement

Capt. Ajay Singh Yadav News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव (Capt. Ajay Singh Yadav) ने हरियाणा में पार्टी को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने गुरुवार (17 अक्टूबर) को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. आज (गुरुवार, 17 अक्टूबर) सुबह ही अजय यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. वो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के प्रमुख लालू यादव के समधी भी हैं.

अजय यादव ने एक्स पर लिखा कि मैंने AICC OBC विभाग के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है. अपने इस पोस्ट में उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को टैग किया.

उन्होंने कहा, ”इस्तीफा देने का यह निर्णय वास्तव में कठिन था, क्योंकि मेरे परिवार का 70 वर्षों से जुड़ाव था. मेरे पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने और उसके बाद मैंने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा, लेकिन सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद मेरे साथ खराब व्यवहार होने से पार्टी हाईकमान से मोहभंग हो गया है.”

 

उन्होंने 15 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रभारी रहे दीपक बाबरिया को निशाने पर लिया था. कैप्टन ने कहा, ”अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत’ यह कहावत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक बाबरिया पर सटीक बैठती है. क्योंकि उनके द्वारा अब इस्तीफे की पेशकश की गई है, जब हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की हार हो चुकी है. यदि दीपक बाबरिया की तबीयत खराब थी तो चुनाव के समय ही इस्तीफा देना था ताकि हरियाणा की जिम्मेदारी किसी और को मिलती. चुनाव के समय में जब प्रभारी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उसे समय तो वे अस्पताल में भर्ती हो गए, लेकिन अब इस्तीफा देना समझ से परे हैं.”

Advertisement

बेटे चिरंजीव राव को मिली है हार

अजय यादव के बेटे और लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को इसबार के विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव ने 28769 वोटों से हराया. लक्ष्मण सिंह को 83747 वोट मिले. वहीं चिरंजीव राव को 54978 वोट मिले.

पूर्व मंत्री अजय यादव 1991 से लेकर 2014 तक लगातार पांच बार रेवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक रहे. उन्हें 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रनधीर सिंह ने हराया था. इसके बाद 2019 के चुनाव में अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव ने जीत दर्ज की. राव ने बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार को हराया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *