सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

यूपी में बदले जा रहे दोनों डिप्टी सीएम? BJP की बैठक के बीच सपा नेता के दावे से गरमाई सियासत

2 मिनट पढ़ें

Samajwadi Party Leader IP Singh Claim UP Both Deputy CM keshav prasad  maurya and Brajesh pathak Change | यूपी में बदले जा रहे दोनों डिप्टी सीएम?  BJP की बैठक के बीच सपा

 

यूपी में बदले जा रहे दोनों डिप्टी सीएम? BJP की बैठक के बीच सपा नेता के दावे से गरमाई सियासत

सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने मूल कार्यकर्ता डॉ दिनेश शर्मा को हटाकर हल्के आदमी को बैठा दिया जिसने अपना रंग दिखा दिया, लगता है संघ ने कमान अपने हाथ में ले ली है.

उत्तर प्रदेश में चल रही बीजेपी की तथाकथित आंतरिक कलह के बीच दिल्ली में बीजेपी के अहम बैठक चल रही है. इस बैठक के बीच समाजवादी पार्टी के नेता ने एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे यूपी की सियासत में गरमाई हुई है. सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि यूपी में दोनों ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बदले जा रहे हैं.

सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“2027 में सपा 300 पार, भाजपा 2027 में सिर्फ 27 सीटों पर निपट जायेगी. दोनों उप मुख्यमंत्री हलके और फर्जी नेता हैं मूल भाजपा के भी नहीं हैं. केशव प्रसाद मौर्य को अमित शाह ने जमीन से उठाकर आसमान पर बैठा दिया जो उस योग्य ही नहीं थें. दूसरे ब्रजेश पाठक सत्ता की मलाई खाने बसपा से भाजपा में शामिल हो गए अमित शाह ने मूल कार्यकर्ता डॉ दिनेश शर्मा को हटाकर हल्के आदमी को बैठा दिया जिसने अपना रंग दिखा दिया. लगता है संघ ने कमान अपने हाथ में ले ली है फिलहाल भाजपा डूबता जहाज है जिससे कूद कर सब भागना चाहते हैं. सपा कभी ऐसे नादान नेताओं को शामिल नहीं करेगी.

इसके साथ ही आईपी सिंह ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेई व स्वतंत्र देव सिंह यूपी के अगले उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की जगह लक्ष्मीकांत बाजपेयी और स्वतंत्र देव सिंह डिप्टी सीएम बन सकते हैं.

बता दें कि पिछले काफी दिनों से यूपी बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. माना जा रहा कि यूपी बीजेपी के कुछ नेताओं में आंतरिक कलह चल रही है. हालांकि अब दिल्ली में हो रही बीजेपी की बैठक में इस विवाद पर विराम लग सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *