सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

अनु और यशदीप के रिश्ते को स्वीकार करेगा अनुज, श्रुति उठाएगी बड़ा कदम

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

अनु और यशदीप के रिश्ते को स्वीकार करेगा अनुज, श्रुति उठाएगी बड़ा कदम

टीवी शो ‘अनुपमा’ में आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अनुज आखिरकार अनु और यशदीप के रिश्ते के लिए हामी भर देता है. आने वाले शो में ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. फैंस को अनु, अनुज, श्रुति और आध्या के रिश्ते में लड़ाई पसंद आ रही हैं. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे यशदीप अनु के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करना चाहता है. वह उसे बताना चाहता है कि उसे उससे प्यार होने लगा है, हालांकि, वह ऐसा कहने में हिचकता है.

अनु और यशदीप के रिश्ते को स्वीकार करेगा अनुज

Advertisement

अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज आखिरकार कैसे स्वीकार करता है कि अनु और यशदीप एक साथ खुश रहेंगे और अनु को भी इसके बारे में बताता है. अनुपमा का एपिसोड अनु के साथ शुरू होता है जो यशदीप से मिलने के बाद खुशी से झूम उठती है. अनुज सोचता है कि शायद अनु ने यशदीप को एक मौका देने का फैसला किया है. वह अनु से कहता है कि उसे भी लगता है कि वह और यशदीप एक साथ खुश रहेंगे और ये अच्छा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया.

अनुज की बात सुनकर अनु चौंक जाती है. वह अनुज से कहती है कि यशदीप केवल उसका बॉस है और हमेशा वही रहेगा. वह अनुज को बताती है कि यशदीप से मिलकर वह बेहद खुश है क्योंकि यशदीप ने उसे बताया है कि सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता की टीम ने उसे एक और मौका दिया है और वह अभी भी फाइनल राउंड का हिस्सा है. इससे अनुज बेहद खुश होता है क्योंकि अनु उसे बताती है कि उसके और यशदीप के बीच कुछ भी नहीं है.

दूसरी तरफ श्रुति के मन में अनु के लिए नफरत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. जैसे ही अनुज इंग्लिश में सब्जियों के नाम याद करने में अनु की मदद कर रहा है, वे एक साथ हंसते हैं. श्रुति सारी हंसी और बातचीत सुनती है और उसे बहुत जलन महसूस होती है. वह जानबूझकर मेडिकल किट फेंक देती है ताकि अनुज उससे मिल सके. जैसे ही अनुज आता है, श्रुति उससे कहती है कि वह जल्द से जल्द शादी की तारीख तय कर ले. आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *