सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

लंदन नहीं भारत की इस जगह पर सात फेरे लेंगे अनंत और राधिका, सामने आईं डिटेल्स

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लंदन नहीं भारत की इस जगह पर सात फेरे लेंगे अनंत और राधिका, सामने आईं डिटेल्स

अनंत अंबानी की शादी की कई डिटेल्स सामने आ रही हैं. इसी क्रम में खबर है कि दोनों अब लंदन में शादी नहीं करेंगे.

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है. गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक चले अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के बाद अब उनकी शादी 12 जुलाई को होने वाली है. परिवार में शादी की तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही हैं. लेकिन इन सबके बीच शादी के वेन्यू को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं. अब खबर है कि अनंत अंबानी की शादी लंदन में नहीं होगी.

लंदन में नहीं होगी अनंत अंबानी की शादी

अनंत और राधिका 12 जुलाई को सात फेरे लेने जा रहे हैं. शादी को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स मिल रहे हैं. बिग फैट वेडिंग में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. अनंत और राधिका की शादी को लेकर लगातार अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. पैपराजी विरल भयानी के अनुसार अंबानी परिवार के बेटे अनंत की शादी मुंबई में ही होगी शादी. इससे पहले इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया था कि लंदन में शादी होगी.

बड़ी-बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी शादी लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट में होगी और अबु धाबी में संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा. अनंत अंबानी की शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक कोई गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है और न ही अंबानी परिवार की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी दी गई.

बंट गया न्योता

बता दें कि अनंत और राधिका की शादी का कार्ड छप चुका है और मेहमानों को भी न्योता दिया जा चुका है. खबरों की मानें तो शादी का कार्ड करीब नौ पन्नों का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्री-वेडिंग फंक्शन की बात करें तो अंबानी ने इस कार्यक्रम में करीब 1250 करोड़ का खर्चा किया था.

इतना लैविश था प्री-वेडिंग फंक्शन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन किसी परियों की कहानी जैसा था. इसमें दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियां जैसे मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के को-फॉउंडर बिल गेट्स और डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप आदि शामिल हुए थे. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों को चार्टर्ड प्लेन, वॉर्डरोब सर्विस, वर्ल्ड क्लास शेफ, पिकअप और ड्रॉप के लिए लग्जरी गाड़ियां जैसी कई शानदार सर्विसेज दी थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *