सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

जबलपुर में Air India का विमान रनवे पर फिसला, टला बड़ा हादसा

2 मिनट पढ़ें
जबलपुर में Air India का विमान रनवे पर फिसला, टला बड़ा हादसा

जबलपुर में Air India का विमान रनवे पर फिसला, टला बड़ा हादसा

Advertisement

जबलपुर में Air India का विमान रनवे पर फिसला, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दिल्ली से आ रही फ्लाइट Alliance Air ATR72-600 लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गई. बाद में नियंत्रण कर सबकुछ ठीक जरूर किया गया, लेकिन 55 यात्रियों की जान जोखिम में आ गई थी. अभी के लिए सभी सुरक्षित हैं. ये घटना आज दोपहर की है जब दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करना था.

फ्लाइट हवाई पट्टी पर उतरने वाली थी, तब पायलट ने नियंत्रण खो दिया

अब जब फ्लाइट हवाई पट्टी पर उतरने वाली थी, तब पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान रनवे से फिसल गया. बाद में तुरंत अपनी सूझबूझ से पायलट ने विमान को फिर नियंत्रण में लाया और सभी यात्रि सुरक्षित कर लिए गए. उस समय 55 यात्री के अलावा 5 क्रू मेंबर भी मौजूद थे. हादसे के बाद DCGA ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इस हादसे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Advertisement

देश में बढ़ रहे विमान हादसे

गौरतलब है कि देश में विमान हादसे बढ़ते जा रहे हैं. पिछले हफ्ते ही उत्तर प्रदेश के कानपुर एयरपोर्ट कोस्टगार्ड के एक विमान का लैडिंग के वक्त इंजन फेल हो गया था. इसके चलते विमान असंतुलित हो गया. विमान रनवे छोड़कर भागने लगा. गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, रनवे से उतरने के बाद विमान थोड़ी आगे जाकर रुक गया. इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. विमान की लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *