सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

पर्दे पर दिखेंगी ‘आदिपुरुष’ तो एक्शन का भी मिलेगा भरपूर डोज,4 धमाकेदार फिल्में इस हफ्ते रिलीज होंगी,देख लें पूरी लिस्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पर्दे पर दिखेंगी ‘आदिपुरुष’ तो एक्शन का भी मिलेगा भरपूर डोज, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 4 धमाकेदार फिल्में, देख लें पूरी लिस्ट

मनोरंजन प्रेमियों को हर हफ्ते नई फिल्मों का इंतजार रहता है, ऐसे में ये सप्ताह काफी खास है. इसी हफ्ते ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने जा रही है, जिसमें ‘बाहुबली’ प्रभास, श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे.

मनोरंजन प्रेमियों को हर हफ्ते नई फिल्मों का इंतजार रहता है, ऐसे में ये सप्ताह काफी खास है. इसी हफ्ते ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने जा रही है, जिसमें ‘बाहुबली’ प्रभास, श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सीता की भूमिका में दिखेंगी. जबकि सैफ अली खान इस रामायण के रावण होंगे. इसके साथ ही कई और दिलचस्प फिल्में इस हफ्ते आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है, आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है.

थिएटर और ओटीटी पर इस हफ्ते यानी 16 जून को रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

आदिपुरुष

ओम राउत निर्देशित ये फिल्म एक साथ हिंदी और तेलुगु में शूट की गई है. फिल्म महाकाव्य रामायण की कहानी पर आधारित है. हालांकि फिल्म में ग्राफिक्स और वीएफएक्स की मदद से काफी अलग तरीके से पेश किया जा रहा है. फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एक्सट्रैक्शन 2 

Advertisement

एक्सट्रैक्शन 2 सैम हार्ग्रेव की निर्देशित एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह 2020 की फिल्म एक्सट्रैक्शन का सीक्वल है और क्रिस हेम्सवर्थ, गोलशिफते फरहानी और एडम बेस्सा ने अपनी भूमिकाओं को फिर से इसमें निभाया है. फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 16 जून को रिलीज की जाएगी.

आई लव यू 

निखिल महाजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी लीड रोल में हैं. कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने साथ काम करने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है और ये प्यार उसका जुनून बन जाता है. वह इस बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाता है कि लड़की भी उससे प्यार करती है. फिल्म जियो सिनेमा पर 16 जून को रिलीज हो रही है.

द फ्लैश 

द फ्लैश अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के कैरेक्टर पर आधारित है. फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज हो रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *