Home दिल्ली-एनसीआर Shakarpur ward inspection: सत्या शर्मा ने शकरपुर वार्ड का निरीक्षण किया :...

Shakarpur ward inspection: सत्या शर्मा ने शकरपुर वार्ड का निरीक्षण किया : रामकिशोर शर्मा

0
50

Shakarpur ward inspection: सत्या शर्मा ने शकरपुर वार्ड का निरीक्षण किया : रामकिशोर शर्मा
सफाई व्यवस्था में सुधार व अतिक्रमण हटाने के निर्देश

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शाहदरा (दक्षिणी)जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा के साथ शाहदरा (दक्षिणी)जोन के शकरपुर वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल, क्षेत्रीय उपायुक्त पुंशीबा सिंह, तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं तथा चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

निरीक्षण के दौरान शकरपुर मार्केट के प्रवेश द्वार के पास नालियों की जाम और जर्जर स्थिति पाई गई, जिससे बरसात के समय ओवरफ्लो होकर गंदा पानी फैलने और बदबू की समस्या उत्पन्न होती है। सत्या शर्मा ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी को पुनः पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए |

सत्या शर्मा ने डीडीए की भूमि पर स्थित सीड बेड पार्क क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया, जहां अवैध रूप से संचालित एक मछली बाजार पाया गया। निरीक्षण के दौरान वहां अत्यंत अस्वच्छ और सड़ी-गली स्थिति में मछलियां तथा मुर्गे पाए गए, जिससे आसपास के वातावरण में बदबू फैल रही थी और स्वास्थ्य संबंधी खतरे की आशंका भी बनी हुई थी। यह स्थान मूल रूप से फलों की बिक्री के लिए निर्धारित किया गया था, किंतु वहां अतिक्रमण किया गया और अवैध रूप से मछली बाजार संचालित किया जा रहा था।

इस पर स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए इसे स्पष्ट अतिक्रमण और नियमों का उल्लंघन बताया तथा क्षेत्रीय उपायुक्त को तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध मछली बाजार को बंद कराने और स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। वार्ड समिति के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने कहा कि शकरपुर क्षेत्र में नालियों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अतिक्रमण हटाने तथा बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राम किशोर शर्मा ने आगे कहा कि ऐसे निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे, जिससे विकास कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा होती रहे और क्षेत्र में मौजूद समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से शकरपुर क्षेत्र की समग्र स्थिति में निश्चित रूप से सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here