सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Anil Baluni Holi celebration: सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पर्वतीय लोकविकास समिति ने मनाई पहाड़ की परंपरागत होली : प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Anil Baluni Holi celebration: सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पर्वतीय लोकविकास समिति ने मनाई पहाड़ की परंपरागत होली : प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पर्वतीय लोक विकास समिति और भाजपा हिमालय परिवार द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,राष्ट्रीय प्रवक्ता और गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास 7 सफदरजंग लेन पर परंपरागत होली का भव्य आयोजन किया गया। ढोल दमाऊं मशकबीन और रणसिंघा की मधुर धुनों और कुमाऊं एवं गढ़वाल के होल्यारों द्वारा गाए गए होली गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बलूनी दंपत्ति द्वारा आवास पर उपलब्ध करवाए गए उत्तराखंड के परम्परागत स्वादिष्ट अरसों की मिठास,कचौड़ियों व पकौड़ों के स्वाद के साथ छाछ,शीतल पेय और चाय की चुस्कियों के साथ लगातार फूलों और रंगों की होली खेलते हुए अलग-अलग गीतों पर होल्यार थिरकते रहे। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति और युवाओं का उत्साह अप्रतिम था। उपस्थित महानुभावों को संबोधित करते हुए सांसद श्री अनिल बलूनी ने कहा कि यह बहुत गर्व और आनंद की बात है कि उत्तराखंडी समाज अब अपने परम्परागत त्यौहारों को उत्साह और आत्मविश्वास के साथ व्यापक रूप से मनाने लगा है।

हम लोगों को पर्व त्यौहार की तरह अपनों के दुख में भी सम्मिलित होना चाहिए। श्री बलूनी ने सामाजिक संस्थाओं और प्रबुद्ध लोगों का आह्वान किया कि उत्तराखंड में बढ़ रहे भूतहा गाँवों की संख्या कम करने के लिए सभी प्रवासियों को वर्ष में कम से कम एक बार अपने मूल गाँव जाने का जागरण अभियान छेड़ना चाहिए। पर्वतीय लोक विकास समिति के संरक्षक और उत्तराखंड भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि उत्तराखंड का समाज अब सांस्कृतिक दृष्टि से अपनी पहचान के लिए एकजुट हो रहा है। सांसद अनिल बलूनी जी द्वारा लगातार दूसरे वर्ष होली समारोह की मेजबानी उत्साहवर्धक है।

पर्वतीय लोक विकास समिति के अध्यक्ष और होली मंगल मिलन कार्यक्रम के संयोजक प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि चाहे हरेला पर्व हो,उत्तरायणी,इगास पर्व, खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा या पहाड़ी होली,पर्वतीय लोकविकास समिति ने इन्हें दिल्ली एनसीआर में यदि इन्हें प्रचलित करने का अभियान चलाया है तो इन त्योहारों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने में सांसद अनिल बलूनी जी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Advertisement

इस अवसर पर दिल्ली संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ.जीतराम भट्ट ने होली पर संस्कृत गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस होली मंगल मिलन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जाफर इस्लाम,भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी,शीर्ष विद्वान डॉ.विश्व रोशन बडोला,वरिष्ठ समाजसेवी अजय शर्मा,भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के पूर्व प्रभारी अर्जुन राणा,पर्वतीय लोक विकास समिति के महासचिव कवि बीर सिंह राणा,उत्तराखंड अध्यक्ष रमन मढ़वाल,भाजपा नई दिल्ली मंडल अध्यक्ष संजय तड़ियाल आदि भी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *