सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

congress Holi Celebration Delhi: राहुल संग होली हावी रही राजकुमार जैन की टोली, रंग बिरंगी पगड़ियों से सजा कांग्रेस का मैदान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

congress Holi Celebration Delhi: राहुल संग होली हावी रही राजकुमार जैन की टोली, रंग बिरंगी पगड़ियों से सजा कांग्रेस का मैदान
– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,होली के दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नें दिल्ली के कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली ,उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय अकबर रोड पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस वर्करों को रंग गुलाल लगाया और कार्यकर्ताओं नें भी जी भरकर अपने नेता को गुलाल से सराबोर कर दिया |

पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता को अपने बीच देख काफी उत्साहित दिखे | पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए पकोड़े तथा गुंजिया की व्यवस्था कर रखी थी तमाम कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस कर रहे थे | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव खुद राजस्थान से मंगाए गए नगाड़े को बजा रहे थे और कार्यकर्ता नगाड़े की थाप पर मस्ती में झूमते दिख रहे थे | राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के बीच करीब पौने घंटे रुके | कार्यकर्ताओं नें उन्हें भी अच्छे से गुलाल के रंग में रंग दिया था राहुल गांधी नें खुद भी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया |

Advertisement

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ,वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे | जहां तक जिला अध्यक्षों का सवाल है मौजूद तो ज्यादतर थे लेकिन मैदान पर बाबरपुर के जिलाध्क्ष राजकुमार जैन ही छाए थे और छात्ते भी क्यों नहीं अपने साथ गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे थे इतना ही नहीं हमेशा अपने जिले की अलग से पहचान दिखने वाले राज कुमार जैन इस बार भी अपनी टीम के लोगो को रंग बिरंगी पगड़ियाँ पहनाकर ले गए थे,ढोल नगाड़ों की टीम भी उनके साथ थी जो सबका आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी |

लिहाजा उनकी टीम अलग से पहचान बन रही थी जो खुद राहुल गांधी को भी नजर आ रही थी | अन्य जिला अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ,आदेश भारद्वाज ,दिनेश कुमार,सुमित शर्मा,मौ.उस्मान इन्द्रजीत सिंह सुरेन्द्र कुमार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *