Home मैं भी रिपोर्टर मैगी के पैकेट वितरित किये मनोज कुमार जैन के जन्मदिन पर

मैगी के पैकेट वितरित किये मनोज कुमार जैन के जन्मदिन पर

0
115
मनोज कुमार जैन
मैगी के पैकेट वितरित किये मनोज कुमार जैन के जन्मदिन पर

मैगी के पैकेट वितरित किये मनोज कुमार जैन के जन्मदिन पर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मनोनीत निगम पार्षद मनोज जैन एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे सदैव समर्पित रहते हैं । अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद के महासचिव मनोज कुमार जैन के 57 वर्ष पूर्ण कर 23 फरवरी को 58वें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि वे अपने संसाधनों का परोपकार के कार्यों मे भरपूर उपयोग करते हैं ।

आज उनके कार्यालय मे उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए अशोक जैन व सह सचिव आलोक जैन ने उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे सामाजिक गतिविधियों मे संलग्न रहते हुए और अधिक यश प्राप्त करें । उनके जन्मदिवस पर आज अन्ना नगर मे 800 बच्चों को मैगी के पैकेट भी वितरित किए गए ।.मनोज कुमार जैन परिषद के साथ भगवान महावीर देशना फांउडेशन के निदेशक, सहयोग दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं ।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित अनेकों नेताओं, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, सहयोगियों व परिवारजनों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here