Home दिल्ली-एनसीआर Samaypur Badli murder case: Delhi के समयपुर बादली में चार हत्याओं से...

Samaypur Badli murder case: Delhi के समयपुर बादली में चार हत्याओं से सनसनी

0
28

Samaypur Badli murder case: Delhi के समयपुर बादली में चार हत्याओं से सनसनी

राजधानी Delhi के समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह चंदन पार्क स्थित एक मकान में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में एक महिला और तीन बच्चियों के शव बरामद किए। सभी के गले पर गहरे घाव पाए गए, जो किसी तेज धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घर को सील कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान अनीता (30) और उनकी तीन बेटियों (उम्र 3, 4 और 5 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से Patna का रहने वाला था। अनीता का पति मुंचन केवट Azadpur Mandi में सब्जी बेचता था और परिवार के साथ चंदन पार्क में रह रहा था।

प्रारंभिक जांच में मुंचन केवट को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर और कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here