Home दिल्ली-एनसीआर भजनपुरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन : श्री दत्त शर्मा

भजनपुरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन : श्री दत्त शर्मा

0
138
श्री दत्त शर्मा
भजनपुरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन : श्री दत्त शर्मा

भजनपुरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन : श्री दत्त शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : संपूर्ण भारत में विराट हिंदू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत 22 फरवरी को  भजनपुरा डी. ब्लॉक में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के प्रतिनिधियों, माताओं-बहनों और युवाओं ने भाग लिया। शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमान श्रीदत्त शर्मा  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री  मुकेश खांडेकर  ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका और उसके 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला।, विभाग संघचालक अरुण जी ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर अपने विचार रखे।श्रीमान नीरज (सह जिला कार्यवाह, ब्रह्मपुरी) ने ‘समाज परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका’ पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समाज सुधार का प्रमुख आधार बताया।

श्रीमान अभिषेक (जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख, ब्रह्मपुरी) ने ‘हिंदुत्व’ विषय पर बौद्धिक प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में माताओं-बहनों एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। हिंदू एकता को मजबूत करने के इस अवसर पर  कमलेश उपाध्याय,  जयप्रकाश शर्मा,हरवंश शर्मा,  केसरी प्रसाद शर्मा,  अजय शर्मा,  जितेंद्र चतुर्वेदी,  प्रमोद जी,  राजेश भाटी, श्री प्रफुल्ल ,  विनय शर्मा, परमानंद शर्मा और  बृजेंद्र चतुर्वेदी सहित पार्षद  रेखा रानी, बिजेंद्र प्रधान,   ठाकुर विनोद जायस एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here