Home दिल्ली-एनसीआर घोंडा विधानसभा के तहत मनोज तिवारी अजय महावर नें किया दो अटल...

घोंडा विधानसभा के तहत मनोज तिवारी अजय महावर नें किया दो अटल कैंटीनों का उद्घाटन : रेखा रानी

0
145
रेखा रानी
घोंडा विधानसभा के तहत मनोज तिवारी अजय महावर नें किया दो अटल कैंटीनों का उद्घाटन : रेखा रानी

घोंडा विधानसभा के तहत मनोज तिवारी अजय महावर नें किया दो अटल कैंटीनों का उद्घाटन : रेखा रानी

नई दिल्ली (सेंसर पाल ) : घोंडा विधानसभा के तहत दो अटल कैंटीनों का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी तथा विधायक अजय महावर नें किया इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी.सिंह , जिलाध्यक्ष डॉ.यू.के.चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ,पूनम चौहान , निगम पार्षद रेखा रानी,प्रमोद गुप्ता, प्रीति गुप्ता,जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस,हरीश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे कैंटीन का उद्घाटन साढे चार पुस्ता सोम बाजार, सर्विस रोड पर हुआ |

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अटल कैंटीन दिल्ली सरकार की बेहद सुंदर योजना है जो यह साबित करती है कि दिल्ली सरकार चाहती है दिल्ली में कोई भूखा ना सोए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्री अनाज की व्यवस्था करते हैं। दिल्ली में भी उसकी व्यवस्था है।₹5 में पौष्टिक भोजन, वह भोजन जो मनोज तिवारी और हम सब खा सकते हैं। विधायक अजय महावर ने कहा कि दिल्ली में कोई भूखा ना रहे ₹5 में सम्मान पूर्वक खाना जिसमें रोटी चावल सब्जी दाल अचार आदि उन्होंने कहा इस कैंटीन में रोजाना एक हजार लोग खाना खाएंगे, आज दो कैंटीन का उद्घाटन किया है।

साढे चार पुस्ता सोम बाजार सर्विस रोड पर और दूसरा वजीराबाद रोड यमुना विहार के सामने इस विधानसभा में दो कैंटीन खुल गई हैं दो और जल्दी खोलने का प्लान है। पार्षद रेखा रानी ने कहा हमारी दिल्ली सरकार को एक साल पूरा हो गया है दिल्ली की जनता की तरफ से अपनी मै दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करती हूं। रेखा गुप्ता सरकार नें एक बेहतरीन काम किया एक साल के अंदर नई-नई सैकड़ों योजनाओं का उद्घाटन किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here