सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

डॉ.बसंत गोयल को अंतर्राष्ट्रीय यू.एन.बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ-साथ स्वाभिमान भारत सम्मान

2 मिनट पढ़ें
डॉ.बसंत गोयल

डॉ.बसंत गोयल को अंतर्राष्ट्रीय यू.एन.बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ-साथ स्वाभिमान भारत सम्मान

Advertisement

डॉ.बसंत गोयल को अंतर्राष्ट्रीय यू.एन.बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ-साथ स्वाभिमान भारत सम्मान

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , भारत में पहली बार विश्व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ.बसंत गोयल को मानव सेवा,स्वास्थ्य सेवा,एवं गौ सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया |

बसंत गोयल को दो-दो सम्मान से नवाजा गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय यू-एन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और स्वाभिमान भारत सम्मान 2026 सम्मिलित है। पहला प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें यू एन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा वर्ल्ड रिनाउंड फ़िलेंट्रॉपिस्ट सोशल रिफॉर्मर इंडिया की उपाधि के साथ प्रदान किया गया। दूसरा सम्मान (स्वाभिमान भारत सम्मान 2026) समाधान बिजनेस ग्रुप (रजि.) द्वारा दिया गया। दोनों ही सम्मान समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, देशमुख सभागार, लोधी मार्ग, नई दिल्ली में गरिमामय रूप से आयोजित हुए।

Advertisement
डॉ.बसंत गोयल
डॉ.बसंत गोयल को अंतर्राष्ट्रीय यू.एन.बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ-साथ स्वाभिमान भारत सम्मान

उन्हें निशुल्क चिकित्सीय शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान अभियान, निर्धन कन्याओं के विवाह तथा कुष्ठ रोगियों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराने जैसे असंख्य सेवा कार्यों के कारण ब्लड मैन ऑफ इंडिया एवं मेडिसिन मैन ऑफ इंडिया के रूप में भी जाना जाता है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अविनाश डी संखुडे एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वयक प्रोफेसर बुहारी ईश द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. बसंत गोयल (गोयल मेडिकोज) तथा (ए एन टी फार्मूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड) के दूरदर्शी अध्यक्ष हैं।

वे वर्तमान में सौ से अधिक सामाजिक संस्थाओं में अध्यक्ष, संरक्षक एवं महासचिव के रूप में निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनकी दो प्रमुख सामाजिक संस्थाएँ (मिशन सर्वार्थ सेवा फाउंडेशन) तथा (नवज्योति निष्काम सेवा ट्रस्ट) देश-विदेश में मानवता की उत्कृष्ट मिसाल हैं। मिशन सर्वार्थ सेवा फाउंडेशन को वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है, जबकि नवज्योति निष्काम सेवा अब तक 650 से अधिक निर्धन हिन्दू कन्याओं के विवाह संपन्न करा चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *