दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत गौतम : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा द्वारा आज ज़िला कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन कर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर, पुष्पांजलि अर्पित की गई और वन्देमातरम् गीत गया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने उनके आदर्शों, सिद्धांतों एवं ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया और हर कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया। इसअवसर पर पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी ,भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता ने भी विचार रखे |
भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें।पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी विचारधारा सदैव राष्ट्र को दिशा देती रहेगी। गोष्ठी में मुख्य रूप से विधायक डॉ अनिल गोयल व संजय गोयल, शाहदरा साउथ ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा,भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, महेंद्र आहूजा, निर्मल जैन सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पार्षद एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



