Home आमने सामने बढ़ा हुआ फंड मिलेगा तब पता चलेगा असलियत का : रमेश बिसायियां

बढ़ा हुआ फंड मिलेगा तब पता चलेगा असलियत का : रमेश बिसायियां

0
147
रमेश बिसायियां
बढ़ा हुआ फंड मिलेगा तब पता चलेगा असलियत का : रमेश बिसायियां

बढ़ा हुआ फंड मिलेगा तब पता चलेगा असलियत का : रमेश बिसायियां

जुमले फेंकने में माहिर है भाजपा सरकार

नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : नंद नगरी वार्ड से निगम पार्षद रमेश बिसायियां ने पार्षदों के बजट बढ़ने पर कहा कि भाजपा चार इंजन की सरकार है। उनकी सरकार केंद्र में, दिल्ली में, निगम में, और एल जी भी इनके है, इनके वादे सिर्फ जुमले हैं पिछले कई वर्षों से हम इनको देखते आ रहे हैं | कहते हैं कि हमने यह दे दिया या वो दे दिया पर सच्चाई यह है कि धरातल पर कुछ नहीं है, उन्होंने कहा कि जब पार्षदों को दो करोड़ का फंड मिलेगा तब मानो अभी तक तो ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके वादों को तो जनता कई वर्षों से सुनती आ रही है, उन्होंने कहा था कि निगम में हमारी सरकार नहीं है नहीं तो हम बहुत कुछ करते।

लेकिन आज जब निगम में उनकी सरकार है तो ना तो इन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है और मलेरिया डिपार्टमेंट के जो एम टी एस बनाये गये ना उनको पक्का किया है और ना ही मशीनरी पर कोई फंड दिया गया है और अब यह नया जुमला दे दिया है कि हम साल के 2 करोड का फंड पार्षदों को देंगे, उन्होंने कहा कि अगर फंड हमें मिलता है तो हम सरकार का धन्यवाद करेंगे। रमेश नें कहा कि फंड न मिलने के कारण हम अपने क्षेत्र में पूरा विकास कार्य नहीं कर पाए, अभी तो हमें खुद विकास कार्यों के लिए विधायक फंड से काम करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जब फंड हमारे पास आ जाएगा तो हमें निर्भर रहना नहीं पड़ेगा बल्कि हमारे सब रुके हुए क्षेत्रीय काम जल्द से जल्द हो जाएंगे साथ ही उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा मकसद था सफाई अभियान जो क्षेत्र में सातों दिन चलता है यहां तक की रविवार को भी, जैसे कि आज संजय मार्केट में आधुनिक मशीनों द्वारा नालों की सफाई का कार्य किया गया। साथी उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जो मूल समस्याएं थी वह सफाई, नालियां, गलियां, रोड थी वह बहुत हद तक हमने विधायक और पिछली सरकारों के द्वारा दिए गए फंड से काम किया है। और जो कुछ बाकी है वह भी हम जल्द ही पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि जिस देश का बजट मूल चलने वाला सिस्टम शिक्षा है उसका ही बजट घाटा दिया गया हो इससे आप लोग समझ सकते हैं कि सरकार हमें किस लाइन पर ले जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा नहीं होगी वहां बढ़ोतरी नहीं होगी, देश को आगे बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी शिक्षा है उन्होंने कहा आज मेरे पास योग्यता है तो मैं बोल पा रहा हूं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती थी हम पढ़े लिखे, क्योंकि हमारे क्षेत्र के बच्चे भी अगर उचित शिक्षा प्राप्त कर लेंगे तो सरकारों से सवाल जवाब करेंगे, उन्होंने कहा बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है युवा कितना बेरोजगार है, आज का युवा रोजगार से वंचित है और सरकार ने उन्हे एक और नया तोहफा दे दिया शिक्षा पर बजट घटाकर, सरकारों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जब लोग शिक्षित होंगे तभी देश तरक्की करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here