कन्यादान महादान सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण : डॉ.बसंत गोयल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एमटीएनएल ग्राउंड, यमुना विहार में आयोजित 26 कन्याओं का भव्य सामूहिक सनातनी विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन नव ज्योति निष्काम सेवा ट्रस्ट द्वारा वैदिक विधि-विधान, भारतीय परंपराओं और सनातन मूल्यों के अनुरूप संपन्न कराया गया। इस पुण्य कार्य के सूत्रधार एवं मार्गदर्शक डॉ. बसंत गोयल के नेतृत्व में अब तक 650 से अधिक कन्याओं का विवाह संस्कारपूर्वक संपन्न कराया जा चुका है।

विवाह के साथ प्रत्येक कन्या को संपूर्ण घरेलू आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, जो सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस महायज्ञ में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। आइए, ऐसे सेवा कार्यों का सम्मान करें जो समाज को संस्कार, सम्मान और समानता की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। कन्यादान महादान है।


