Home दिल्ली-एनसीआर अंकिता भंडारी के लिए हम न्याय चाहते हैं : लक्ष्मण रावत

अंकिता भंडारी के लिए हम न्याय चाहते हैं : लक्ष्मण रावत

0
135
लक्ष्मण रावत
अंकिता भंडारी के लिए हम न्याय चाहते हैं : लक्ष्मण रावत

अंकिता भंडारी के लिए हम न्याय चाहते हैं : लक्ष्मण रावत

प्रदर्शन में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देशभर में उठ रही आवाजों के बीच जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया | दिल्ली का जंतर-मंतर अंकिता भंडारी के न्याय की गूंज से दहल उठा। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं! हमारी मांग स्पष्ट है ,अंकिता के हत्यारों और उनके पीछे छिपे ‘वीआईपी’ चेहरों को बेनकाब किया जाए। न्याय तभी संभव है जब इस पूरे मामले की सी.बी.आई. जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस की निगरानी में हो। देवभूमि की बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आज मैं भी इस जन आंदोलन का साक्षी और सहभागी बना। जब तक अंकिता को इंसाफ नहीं मिलता, यह लड़ाई जारी रहेगी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन ने प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच तथा इस अपराध के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या 2022 में हुई थी। इस हत्‍याकांड ने उत्तराखंड में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था ”हम अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वीआईपी चाहे कोई भी हो, उसे सजा मिले। हम अंकिता भंडारी के लिए न्याय चाहते हैं।

प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत भी शामिल रहे लक्ष्मण रावत नें कहा हम केंद्र सरकार से गुहार लगाने आए हैं। हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह करते हैं। यदि आरोपी इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। लक्ष्मण रावत नें बातचीत में कहा यह लड़ाई सिर्फ एक बेटी की नहीं, बल्कि न्याय के लिए समाज की लड़ाई है। हमारी केंद्र और उत्तराखंड की भाजपा सरकार से स्पष्ट मांगें हैं मामले की सी.बी.आई. जांच तत्काल शुरू की जाए। इस पूरी जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस के निर्देशन में हो, ताकि सच सामने आ सके।

उस वी.आई.पी. का खुलासा हो जिसके लिए अंकिता पर दबाव बनाया गया था, और इस मामले में शामिल सभी दोषियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिले। जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, हमारा यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है। हम अपनी आवाज बुलंद रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here