Home मैं भी रिपोर्टर नये साल के मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित :...

नये साल के मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित : परमानन्द शर्मा

0
67
परमानन्द शर्मा
नये साल के मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित : परमानन्द शर्मा

नये साल के मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित : परमानन्द शर्मा

हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने रखा कार्यक्रम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, मानसरोवर पार्क ने आज शिव मंदिर धर्मशाला में अपनी अर्धवार्षिक मीटिंग में सदस्यों को पुष्प हार व मिठाई भेट करके जन्मदिन व नववर्ष मनाया | नरेन्द्र नाथ शर्मा , राधेश्याम गोयल और आशा शर्मा व कमलेश त्यागी को 75 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में शाल पहनाकर सम्मान किया गया। महावीर प्रसाद जैन का 90 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान व अभिनंदन किया गया। हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपने उपरोक्त सदस्यों का जन्मदिन व विशेष सम्मान मनाने की उल्लेखनीय बात यह रही कि न केवल इन सभी सदस्यों बल्कि एसोसिएशन के उपस्थित अन्य पदाधिकारियों जिनकी संख्या 95 रही के लिए शानदार भोजन का आयोजन मानसरोवर पार्क कालोनी के प्रसिद्ध समाजसेवी व मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने स्वेच्छा से किया जिसकी इस मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने अत्यंत प्रशंसा की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने परमानंद शर्मा का लंच के आयोजन के लिए धन्यवाद किया और उनको नववर्ष की बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रवीश कुमार रस्तोगी, दिनेश कुमार शर्मा, कुंवर पाल सिंह, गंगा प्रसाद शर्मा,ठाकुर वेदपाल सिंह,ठाकुर रणवीर सिंह, शिव कुमार शर्मा, निरंजन सिंह, त्यागी,रमेश चंद्र त्यागी,ओम प्रकाश त्यागी, बुधराम त्यागी,ओंकार शर्मा,चौधरी जगपाल सिंह,चौधरी रतन सिंह,चौधरी राजेन्द्र कुमार सहरावत. रविनंदन शर्मा,दुर्गेश नंदिनी, चंद्रकांता शर्मा, ऊषा त्यागी, मंजू शर्मा, संयुक्ता छत्री, उर्मिला गुप्ता, रेनू शर्मा, रमा शर्मा, संतोष शर्मा बालेश रानी, उर्मिला गोयल, शशि सिंह, बिमला राठौड़, सावित्री देवी, सरला शर्मा. देवेंद्र कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा डॉक्टर सत्य प्रकाश चौधरी,डॉक्टर बी.के. पटोदिया, बिजेंद्र सिंह पांचाल, दिनेश कुमार वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, राधेश्याम शर्मा सोहनलाल शर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, महावीर सिंह पांचाल, एस.एन. गर्ग,अशोक कुमार बंसल,चौधरी जिले सिंह, सुंदरलाल शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता , मुकेश भारद्वाज, लखमी चंद राठौड़, सतीश चंद शर्मा, सत्यदेव शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेश कुमार भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, प्रभाष चंद्र शर्मा, गुरदयाल शर्मा, कांछी लाल शर्मा, बृजेश कुमार गुप्ता, संजय बाबू गुप्ता डॉक्टर महेश प्रकाश गर्ग,शिवलाल सिंह, सुरेश कुमार जैन, बांके लाल शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,विनोद शर्मा, हरिकृष्ण अग्रवाल, शिव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह त्यागी,विनोद कुमार गर्ग तथा विनोद कुमार जिंदल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here