26 कन्याओं का सामूहिक विवाह 15 को : बसंत गोयल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नवज्योति निष्काम सेवा ट्रस्ट की ओर से 15 जनवरी 2026 को मेन लोनी रोड दुर्गापुरी विस्तार शाहदरा दिल्ली में 26 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है |
यह ऐतिहासिक सामूहिक विवाह आयोजन हरिकृष्ण गोयल (संरक्षक), महेश सिंघल एवं डॉ. बसंत गोयल चेयरमेन के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त ट्रस्ट में पवन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रमन देव महासचिव ,आशु अग्रवाल उप-प्रधान विनित नरूला सचिव ,अमित गर्ग सचिव ,डॉ. भावना गर्म संयुक्त सचिव बालकिशन बंसल कोषाध्यक्ष,सीए रजनीश गुप्ता लेखाकार ,तथा सविता गुप्ता सदस्य हैं |

गोयल कहते हैं हरिकिशन आइए, इस पुनीत कार्य का साक्षी बनें और सनातन संस्कारों को सशक्त करें। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ.बसंत गोयल कहते हैं इस पावन तिथि 15 जनवरी को समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु एक ऐतिहासिक एवं पुण्य महायज्ञ स्वरूप आयोजन संपन्न होने जा रहा है,जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर एवं साधनहीन परिवारों से संबंध रखने वाली 26 सनातनी कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक विधि–विधान के साथ संपन्न किया जाएगा। डॉ.बसंत गोयल कहते हैं यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं,अपितु नारी गरिमा, सामाजिक दायित्व एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण की एक सशक्त अभिव्यक्ति है।


