Sugar Price Hike चीनी की बढ़ती कीमतों की वजह से बिगड़ा लोगों का बजट : अजय अरोड़ा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : इस समय पूरे देश में चीनी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। भारत में चीनी की औसत कीमत एक महीने में 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 20 अगस्त को 55.7 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली और अन्य प्रमुख बाजारों में चीनी के भाव 65 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो तक दर्ज हो रहे हैं। इस विषय पर बात करते हुए दिल्ली स्टेट ट्रेडर्स कांग्रेस के चेयरमैन अजय अरोड़ा ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के राज में दिल्ली सहित पूरे देश की जनता झेल रही है महंगाई की जबरदस्त मार। उन्होंने कहा कि चीनी तो लोगों के रोजाना के इस्तेमाल में आने वाली चीज है, छोटी से लेकर बड़ी चीज को बनाने में चीनी का इस्तेमाल होता है और ऐसे में चीनी के दाम में इतनी बढ़ोतरी से तो स्वाभाविक है कि जनता की जेब पर सीधी मार पड़ेगी। श्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा तो अब सीधा सीधा जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए कि आज उन्होंने देश को ऐसी स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया है जहां जनता को चीनी जैसी रोजाना की जरूरत की चीज को भी खरीदने से पहले दो से तीन बार सोचना पड़ रहा है। श्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी इस देश को संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में गरीब व सामान्य वर्ग की जनता की तो कमर ही टूट गई है। श्री अरोड़ा ने कहा कि पहले सीएनजी के दाम बढ़े, पेट्रोल के दाम बढ़े, डीजल के दाम बढ़े और अब चीनी के दाम आसमान छू रहे है, भाजपा से सवाल करो तो वह आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर देते हैं, कहते हैं हमारे हाथ में कुछ है नहीं, तो फिर भाजपा इस देश की सत्ता पर बैठी ही क्यों है, क्यों नरेंद्र मोदी खुद को विश्वगुरु साबित करने में लगे हुए है जब वह कुछ कर ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि आज जनता में भाजपा और नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत रोष है, बहुत गुस्सा है, लोग ऐसी सरकार से बिल्कुल भी खुश नहीं है जो उनकी जेब को ढीली कर रही हो, जो लोगों की जरूरत की चीजों के दामों की बढ़ोतरी को रोकने में भी विफल हो।



