सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

संदीप दीक्षित को कांग्रेस नें दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया रचनात्मक कांग्रेस का अध्यक्ष

4 मिनट पढ़ें
संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित को कांग्रेस नें दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया रचनात्मक कांग्रेस का अध्यक्ष

Advertisement

संदीप दीक्षित को कांग्रेस नें दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया रचनात्मक कांग्रेस का अध्यक्ष

गांधी परिवार ने दी संदीप दीक्षित को अहम जिम्मेदारी

– अश्वनी भारद्वाज – नई दिल्ली ,अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को रचनात्मक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संदीप दीक्षित की अगुवाई में यह मंच शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगा। संदीप दीक्षित को भले ही अधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सौंपी है लेकिन इसका निर्णय गांधी परिवार के द्वारा ही लिया गया है |

उल्लेखनीय है गत दिनों संदीप दीक्षित को नेहरू सेंटर इंडिया के विधिवत उद्घाटन के मौके पर खास जिम्मेदारी दी गई थी जिसमें गांधी परिवार शामिल रहा था | सर्वविदित है शीला दीक्षित पर गांधी परिवार का हमेशा वरदहस्त रहा है | यहाँ यह भी बताना जरूरी है जिस तरह से भाजपा और खुद प्रधानमंत्री हर मंच पर नेहरू जी के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे है उसका मुकाबला जमीनी स्तर पर करने के लिए संदीप दीक्षित पिछले कई साल से मोर्चा सम्भाले हुए है | संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भाजपा-आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे नैरेटिव का मुकाबला करने के लिए हिंद के जवाहर के साथ हाथ मिलाया था । टीम नेहरू के बारे में सच्चाई बताने और उनके खिलाफ किसी भी प्रचार का मुकाबला करने के लिए संदीप सेमिनार सेमिनार आयोजित करते रहे है।

Advertisement

खुद शिक्षाविद रहे संदीप दीक्षित के विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत सम्बन्ध है और उनकी कई विषयों पर जबर्दस्त पकड़ भी है उनकी इसी योग्यता के मद्देनजर पार्टी नें उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है | खुद राहुल गांधी से इस विषय पर संदीप दीक्षित चर्चा करते रहे हैं | राहुल गांधी भी संदीप दीक्षित की कार्यशैली से प्रभावित है | और इसके चलते ही उन्होंने संदीप दीक्षित को दिल्ली की सबसे हॉट सीट अरविन्द केजरीवाल के सामने मैदान में उतारा था भले ही संदीप दीक्षित जीत दर्ज नहीं कर सके लेकिन अरविन्द केजरीवाल को भी जीत से दूर रखने में संदीप दीक्षित की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता |

संदीप दीक्षित कहते हैं, नेहरू जी के खिलाफ बीजेपी सबसे घटिया किस्म के प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल करती आ रही है। बीजेपी हर मंच पर उनके बारे में झूठी कहानियां फैलाती रही है, इसलिए हमारा प्रयास तथ्यों और किताबों के माध्यम से उनके बारे में लोगों को बताना है। यहाँ तक कि खुद प्रधानमन्त्री संसद के भीतर और बाहर घटिया प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल करते हैं और जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते हैं माना जा रहा है कि संदीप दीक्षित की नियुक्ति से कांग्रेस देश के प्रबुद्ध वर्ग और सामाजिक संगठनों को फिर से अपने पाले में लाने की रणनीति बना रही है | संदीप दीक्षित की छवि हमेशा से एक पढ़े-लिखे ,गंभीर और एक सुलझे हुए राजनेता की रही है।

ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि वह जमीन से जुड़े मुद्दों को बौद्धिक विमर्श के साथ जोड़ने में सफल होंगे। माना जा रहा है संदीप दीक्षित के कंधों पर अब उन लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का जिम्मा रहेगा जो सक्रिय राजनीति में तो नहीं हैं लेकिन समाज की राय बदलने की ताकत रखते हैं। इसका उद्देश्य पार्टी के घोषणापत्रों और नीतियों में विशेषज्ञों की राय शामिल करना भी है। इससे कांग्रेस को उन जमीनी फीडबैक का लाभ मिलेगा जो अक्सर मुख्यधारा की राजनीति में पीछे छूट जाते हैं। संदीप दीक्षित नें अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व का आभार जताते हुए कहा पार्टी नें उनपर जो भरोसा व्यक्त किया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *