अटल जी और बडोनी जी की शताब्दी पर गोष्ठी का आयोजन
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पालम विधानसभा के साध नगर स्थित श्री शिव मंदिर धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पृथक उत्तराखंड राज्य के जनक हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी के शताब्दी स्मृति उत्सव पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पर्वतीय लोक विकास समिति और विभिन्न संस्थाओं के द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद सिंह रावत,मुख्य वक्ता सुखी परिवार फाउंडेशन के महासचिव तपन प्रकाश,अतिविशिष्ट अतिथि श्याम लाल मजेड़ा, आर. डी. शर्मा और कैप्टन गुलाब सिंह शेखावत थे और समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में मीडिया सलाहकार एवं पर्वतीय लोक विकास समिति के अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने की।

वक्ताओं ने देश में अटल जी के सुशासन और पर्वतीय क्षेत्र के लिए पृथक राज्य उत्तराखंड के निर्माण की चर्चा की और साथ ही पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी के संघर्ष,रणनीति और हिमालयी विकास दृष्टि को उपयोगी और अनुकरणीय बताया। सिविल सोसायटी के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा के साथ उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति के सचिव आचार्य महावीर नैनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और सर्व समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष मान सिंह एवं उत्तराखंड समाज के अध्यक्ष प्रभाकर ध्यानी ने आभार व्यक्त किया। O


