Home दिल्ली-एनसीआर अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यशाला आयोजित : दीपक गाबा

अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यशाला आयोजित : दीपक गाबा

0
55
दीपक गाबा
अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यशाला आयोजित : दीपक गाबा

अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यशाला आयोजित : दीपक गाबा

वीरेंद्र सचदेवा ने किया दीप प्रज्वलित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा जिला द्वारा अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दीप प्रज्वलित किया | वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अटल जी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्ष उनके विचारों, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करने का विशेष अवसर है। यह वर्ष उनके विचारों, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करने का विशेष अवसर है।

अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनेता, संवेदनशील कवि और सशक्त वक्ता के साथ साथ हर कार्यकर्ता की चिंता करने वाले नेता थे। उनके नेतृत्व में भारत ने सुशासन, राष्ट्रीय एकता, विदेश नीति, बुनियादी ढांचे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, विचारों की दृढ़ता और संवाद की मर्यादा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। वीरेंद्र सचदेवा ने विशेष रूप से आग्रह किया कि जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दीपोत्सव, रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सभी मण्डल, ज़िला और प्रदेश कार्यालय पर लाईटिंग रोशनी करनी है, हर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन, सदैव अटल पर पुष्पांजलि, प्रदर्शनी,संगोष्ठियाँ, व्याख्यान, कवि सम्मेलन व कविता पाठ, युवा संवाद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के विचारों और आदर्शों से परिचित कराना है।

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में सहभागी बनकर अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने में योगदान दें। भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को सत्य, साहस और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का अवसर है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता नितिन त्यागी व ममता त्यागी, विधायक ड्रॉ अनिल गोयल व संजय गोयल ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक नसीब सिंह, निर्मल जैन, सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व निगम पार्षद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here