Home आमने सामने लिटर पिकर और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें किराये पर लेगी निगम संदीप...

लिटर पिकर और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें किराये पर लेगी निगम संदीप कपूर

0
81
संदीप कपूर
लिटर पिकर और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें किराये पर लेगी निगम संदीप कपूर

लिटर पिकर और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें किराये पर लेगी निगम संदीप कपूर

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली पूरी तरह से प्रदूष्ण की चपेट में है दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम इससे निपटने की तमाम योजनायें बना रही है | यह एक बड़ी समस्या है जो विरासत में मिली है उससे निपटने में थोडा समय लग रहा है लेकिन आने वाले समय में निश्चित रूप से इस पर काबू पाया जा सकेगा |

यह कहना है दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमेन संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं राजधानी में नागरिक सेवाओं को मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम दिल्ली को व्यापक वित्तीय और बुनियादी ढांचा सहायता देने की घोषणा की है। संदीप कपूर कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने एक हजार लिटर पिकर और सौ नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें उपलब्ध कराने की घोषणा की है। संदीप कपूर नें बताया इन मशीनों को खरीदने के बजाय नगर निगम किराये पर लेने की योजना बना रही है | जिसकी वजह संदीप कपूर मशीनों का बेहद कीमती होना बता रहे है |

श्री कपूर कहते है इनकी मैनटेन्स भी काफी महंगी पड़ेगी लिहाजा निगम इन्हें किराये पर ही लेने की योजना बना रही है | संदीप कपूर कहते हैं नगर निगम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार के साथ पूर्ण समन्वय में काम कर रही है। हालिया बैठक में मुख्यमंत्री ने निगम के कार्यों की प्रशंसा की और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहायता और पर्याप्त वित्तीय समर्थन का भरोसा दिलाया। इन मशीनों के लिए बजट दिल्ली सरकार उपलब्ध कर रही है इन मशीनों से बाजारों तथा गलियों की सफाई व्यवस्था सुगम होगी जो कि निश्चित रूप से प्रदूष्ण को कम करने में सहायक सिद्ध होगी | इन मशीनों का उपयोग कबसे शुरू होगा अभी कहा नहीं जा सकता क्योंकि नगर निगम को अभी इतनी मात्रा में मशीनों की उपलब्धता मिलने में कुछ समय लग सकता है |

माना जा रहा है जहां तक लिटर पिकर मशीनों का सवाल है इनका इस्तेमाल मार्किटों की सफाई में किया जा सकेगा और हर वार्ड में ये मशीन भेजी जायेगी इन मशीनों की खासियत यह है कि ये बारीक से बारीक धूल तथा बारीक कूड़े के कण तक समेटने में सक्षम रहती है उल्लेखनीय है अभी तक यह सफाई सिस्टम मैनुअल ही होता है | इन मशीनों से बाजारों में सफाई व्यवस्था तो दुरुस्त रहेगी ही प्रदूष्ण में भी कमी आएगी ।अभी बाजारों में मैनुअल सफाई होती है, सफाईकर्मी सुबह सफाई करके कूड़ा उठाकर चले जाते हैं। दुकानें उसके बाद खुलती हैं।

दुकानदार अपनी दुकानों के आगे पॉलिथीन व अन्य वेस्ट मैटेरियल का फिर से ढेर लगा देते हैं। सफाईकर्मी अगले दिन फिर कूड़ा उठाकर ले जाते हैं। इस परेशानी को खत्म करने के लिए दिल्ली नगर निगम लिटर पिकिंग मशीन किराये पर लेने की तैयारी कर रहा है। इस मशीन से दिन भर बाजार से कूड़ा उठाने में मदद मिलेगी। जब मशीन का टैंक भर जाएगा तो कूड़े को बड़े डस्टबिन या फिर पास के कूड़ाघर में फेंक दिया जाएगा। वहां से कूड़ा प्रोसेसिंग के लिए चला जाएगा। यह बैटरी संचालित मशीन है एक बार बैटरी चार्ज होने पर यह कई घंटे चलेगी। संदीप कपूर कहते है जल्द ही ये मशीनें उपलब्ध होंगी ऐसे प्रयास चल रहे है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here