सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Rewari Crime: रेवाड़ी में 10 माह की मासूम से दरिंदगी, कमरे में खून से लथपथ मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rewari Crime: रेवाड़ी में 10 माह की मासूम से दरिंदगी, कमरे में खून से लथपथ मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 10 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना 20 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे एक कॉलोनी में हुई, जहां पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और काम के सिलसिले में रेवाड़ी में रह रहा था। इसी मकान में आरोपी युवक भी रहता था, जो उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी युवक मासूम बच्ची को बहाने से उठाकर कमरे के अंदर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत की और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद बच्ची के तेज रोने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो वे यह देखकर सन्न रह गए कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी और दर्द से तड़प रही थी।

Advertisement

परिजनों ने बिना देर किए बच्ची को नजदीकी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है और इलाज जारी है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है और दोषी को कड़ी सजा देने की अपील की है।

मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *