ट्रिपल इंजन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का कर रही है प्रयास : संदीप कपूर
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है | दिल्ली सरकार जहां लगातार झना अस्पतालों को अपग्रेड करने की और नीतियां बना रही है लोगो के घरो के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच रही है आरोग्य मन्दिरों का निर्माण तेजी के साथ किया जा रहा है वहीं दिल्ली नगर निगम भी जरूरी कदम उठा रही है | यह कहना हिया दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमैन कृष्णा नगर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ निगम पार्षद संदीप कपूर का |
संदीप कपूर कहते हैं नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में जरूरी दवाओं की कमी अब नहीं होगी। करीब तीन साल से चली आ रही समस्या को देखते हुए एमसीडी सदन ने 1400 दवाओं की खरीद संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए दर और एजेंसी को एमसीडी ने तय कर दिया है। इससे अब एमसीडी तय की गई कंपनियों से दवाओं की खरीद जरुरत के अनुसार कर सकेगी।
दो साल के लिए यह दर और एजेंसी तय रहेगी। जिससे एमसीडी के अस्पतालों से लेकर क्लीनिकों और डिस्पेंसरियों में दवा की कमी को पूरा किया जा सकेगा। संदीप कपूर कहते है दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को ध्वस्त करके छोड़ दिया था लेकिन अब ट्रिपल इंजन की सरकार को उसे पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |

संदीप कपूर कहते हैं 1400 दवाओं की खरीद संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी से अब दवाओं की समस्या खत्म हो जाएगी। इसमें टेबलेट, कैप्सूल, एंटीबायोटिक दवाएं, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, इंजेक्शन, आइवी तरल पदार्थ और समाधान, आंख, ईएनटी और त्वचा, पेडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया, सर्जिकल चिकित्सा आपूर्ति, एक्सरे फिल्म व अन्य चिकित्सा से जुड़ी वस्तुओं को वितरित करने के लिए एजेंसी को दो वर्ष के लिए निगम ने जिम्मेदारी सौंपी है।



