Home क्राइम Barmer Gangrape Case: बाड़मेर में 12वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप,...

Barmer Gangrape Case: बाड़मेर में 12वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, स्कॉर्पियो सवार दरिंदों की तलाश में पुलिस

0
41

Barmer Gangrape Case: बाड़मेर में 12वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, स्कॉर्पियो सवार दरिंदों की तलाश में पुलिस

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने अगवा कर लिया और फिर सुनसान इलाके में नदी किनारे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यह दिल दहला देने वाली घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को उस समय हुई, जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी।
पीड़िता के अनुसार, रास्ते में अचानक एक स्कॉर्पियो कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों ने चाकू की नोंक पर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी छात्रा को सुनसान इलाके में ले गए, जहां नदी के किनारे उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर जब आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह शाम करीब सात बजे अपने घर पहुंची। मां ने देरी से आने का कारण पूछा तो छात्रा ने पूरी आपबीती रोते हुए बता दी। उस समय पीड़िता के पिता एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। पिता के 14 दिसंबर की रात घर लौटने के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरेंद्र विश्नोई ने बताया कि पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच गुड़ामालानी डीएसपी सुखराम विश्नोई कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here