सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रामलीला मैदान की रैली होगी ऐतिहासिक : विपिन शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Ramlila Maidan rally will be historic: Vipin Sharma
Advertisement

रामलीला मैदान की रैली होगी ऐतिहासिक : विपिन शर्मा

मोदी शासन से त्रस्त हैं जनता – हर्ष भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली , कल रविवार 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली निश्चित रूप से ऐतिहासिक रहने वाली है ,कांग्रेस के इतिहास में रामलीला मैदान की यह रैली सबसे विशाल एवं भव्य होगी | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली कांग्रेस नें जमीन पर उतर कर रैली की तैयारी की है | बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए ना केवल प्रेरित किया गया है बल्कि उसके लिए इंतजाम भी किये गए है | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली के तमाम सक्रिय नेता तथा कार्यकर्ता तो इस रैली में पहुंचेगें ही बल्कि दिल्ली की आम जनता की भागीदारी भी इस रैली में देखने को मिलेगी | विपिन शर्मा कहते हैं देश की जनता जहां मोदी शासन से दुखी है वहीं दिल्ली की जनता भी रेखा गुप्ता सरकार से खुश नहीं है | विपिन शर्मा कहते हैं विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं नें दिल्ली की जनता से जो वायदे किये थे पूरे नहीं किये गए | जैसे सभी महिलाओं के खतों में ढाई-ढाई हजार रूपये डालने का वायदा,होली तथा दीपावली के मौके पर रसोई गैस सिलेंडर पांच-पांच सौ रूपये देने का वायदा,मानसून के दौरान जल भराव नहीं होने देने का वायदा,यमुना को साफ़ करने का वायदा ,दिल्ली को प्रदूष्ण से मुक्ति का वायदा ,दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति का वायदा ,लेकिन ट्रिपल इंजन की सरकार कोई भी वायदा पूरा नहीं कर सकी लिहाजा दिल्ली की जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ बेहद ज्यादा आक्रोश है | विपिन शर्मा कहते है दिल्ली नगर निगम के उप चुनावों में दिल्ली की जनता नें भाजपा नेटर्व को आईना दिखने का प्रयास भी किया है | लोग अब भाजपा की कथनी और करनी को समझ चुके है | वहीं लोगो को अब दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार की उपलब्धियां याद आने लगी हैं लिहाजा लोग अब कांग्रेस की ओर हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं | विपिन शर्मा कहते हैं कि रामलीला मैदान की महारैली ऐतिहासिक होगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में दिल्ली की आम जनता भी जन नायक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुनने पहुचेंगे। रैली को लेकर सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाए गए जागरुकता अभियान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली के आम लोगों ने भी वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई के साथ समर्थन देने के लिए रामलीला मैदान की महारैली में पहुचने का पूर्ण आश्वासन दिया है। विपिन शर्मा कहते हैं कि रामलीला मैदान में होने वाली महारैली कोई राजनीतिक नही बल्कि देशवासियों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने के लिए भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई है, जिसे हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा की चुनाव आयोग के साथ सांठगांठ से हो रही वोट चोरी को उजागर करके शुरु किया है। भाजपा वोट चोरी करके लोगों के वोट के अधिकार को छीनकर लगातार केन्द्र और राज्यों में सत्तासीन होकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *