Home दिल्ली-एनसीआर वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली देश की जनता का आक्रोश है :...

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली देश की जनता का आक्रोश है : नीरज डांगी

0
34
नीरज डांगी
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली देश की जनता का आक्रोश है : नीरज डांगी

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली देश की जनता का आक्रोश है : नीरज डांगी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करावल नगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की विशाल ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ की तैयारियों को अंतिम रूप देना, कार्यकर्ताओं में जोश भरना और पार्टी की एकजुटता का संदेश देना था। बैठक में महारैली प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज, लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत, जिला प्रभारी अशोक जैन, फरीद शाह, डॉ पीके मिश्रा ईश्वर बागड़ी मंगेश त्यागी डॉ एस पी सिंह , फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभागार में जगह कम पड़ जाने के कारण कार्यकर्ता बाहर खड़े होकर भी उत्साह से नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 दिसंबर का रामलीला मैदान ऐतिहासिक होगा। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम दिल्ली की जनता को बताएंगे कि कैसे भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट वोटर, एक धर पर सैंकड़ों वोट, लाखों लोगों के वोट काट देना, ईवीएम में धांधली, संस्थाओं का दुरुपयोग और जनता के साथ विश्वासघात जैसे मुद्दों पर यह महारैली हुंकार भरेगी।

यह सिर्फ रैली नहीं, देश की जनता का आक्रोश है। महिलाएं, युवा, व्यापारी, कर्मचारी सब भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से त्रस्त हैं। 14 तारीख को हम साबित करेंगे कि देश का असली मालिक सत्ताधारी नहीं देश की जनता है। बैठक में सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष जिम्मेदारी दी गई कि रैली की हर तैयारी को लाइव दिखाया जाए और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हैशटैग को ट्रेंड कराया जाए। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि आपसी मतभेद भुलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकजुट होकर मैदान में पहुंचें।

दिल्ली कांग्रेस अब पूरी ताकत से मैदान में है। 14 दिसंबर को होने वाली महारैली की तैयारियों के देखकर लग रहा है कि कांग्रेस की यह हुंकार न केवल दिल्ली बल्कि देश की राजनीति की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है। इस बैठक में विधानसभा ऑब्जर्वर अश्वनी भारद्वाज रामनिवास संजय प्रधान राज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सैनी, सुजीत सिंह, रेखा रानी, राजन पांडे बी डी शर्मा डॉ अकरम , नेत्रपाल आर्य,प्रदीप चौहान ललित त्यागी अशोक दुबे शहज़ाद खान भीरम सिंह कवल सिंह अमित डेढ़ा अलीम अंसारी तोकीर रजा उमा शर्मा विनोद त्यागी बलदेव पवार संजय भारद्वाज एडवोकेट सतबीर पी एस रावत योगेंद्र यादव देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार एडवोकेट आदित्य भारद्वाज आमिर खान आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here