अटल कैंटीन से मिलेगा गरीबो को बेहद सस्ता भोजन : रोमेश चंद गुप्ता
आशियाने के निकट स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार राजधानी दिल्ली में लगातार जनहित में योजनायें बनती जा रही है | इन योजनायों से बड़ी संख्या में लोगो को लाभ मिलता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है | भाजपा नें दिल्ली विधानसभा में जनता से वायदे किये थे उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है उसी कड़ी के तहत दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार अटल कैंटीन की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
इस योजना के तहत शहर की झुग्गी बस्तियों के निवासियों को केवल पांच रुपये प्रति प्लेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन मौके पर तैयार नहीं किया जाएगा। इसे बनाकर लाया जाएगा और इसे बांटने के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे। सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर से शहर भर में 100 कैंटीन स्थापित करने की योजना बना रही है। रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं योजना के क्रियान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए सरकार ने डूसिब के तहत एक समर्पित अटल कैंटीन शाखा का गठन किया है, जो डूसिब के प्रधान निदेशक की देखरेख में काम करेगी, जिनकी सहायता एक अधीक्षण अभियंता और एक कार्यकारी अभियंता करेंगे।
रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं अटल कैंटीन का उद्देश्य शहरी गरीबों और झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों को किफ़ायती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। श्री गुप्ता कहते हैं इस योजना से बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोगो को उनके आशियाने के निकट स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा |
रोमेश चंद गुप्ता हैं दिल्ली सरकार ने यह कदम गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर उठाया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। खासकर वे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगे खाने का खर्च नहीं उठा सकते। झुग्गी-बस्तियों और स्लम आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह योजना एक बड़ी राहत लेकर आएगी। उन्हें अब बहुत कम कीमत पर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल पाएगा। सरकार ने इस योजना को बड़े पैमाने पर लागू करने की तैयारी की है।



