सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जीत छोटी, लेकिन संकेत बड़े बदलाव का : देवेंद्र यादव

2 मिनट पढ़ें
देवेंद्र यादव

जीत छोटी, लेकिन संकेत बड़े बदलाव का : देवेंद्र यादव

Advertisement

जीत छोटी, लेकिन संकेत बड़े बदलाव का : देवेंद्र यादव

कांग्रेस का मत प्रतिशन दोगुना बढ़ा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम उपचुनावों में वोट प्रतिशत में लगभग दोगुना बढ़ोत्तरी के साथ संगम विहार वार्ड पर सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज करके कांग्रेस ने जिस तरह वापसी की है, उसका श्रेय कांग्रेस के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने दिन रात मेहनत करके उपचुनाव में काम किया। कांग्रेस का वोट प्रतिशत में 6.18 प्रतिशत से बढ़कर 13.44 प्रतिशत पर पहुॅचना राजनीतिक परिवर्तन का प्रमाण है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि 12 वार्डों पर जो उपचुनाव हुआ, उसमें 9 भाजपा के पास थी जिनमें वो 7 पर जीती है। इन उपचुनावों के परिणामों के बाद सामने आ गया है कि लोग एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रहे है और हमारी मेहनत का परिणाम है कि जहां हमारा वोट प्रतिशत दुगना हुआ है वहीं भाजपा के वोट प्रतिशत में 2 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में 8 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम चुनाव में पिछले 10 महीने पहली बनी भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।

Advertisement

निगम चुनाव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिस तरह जनता के बीच अपने न किए कामों और झूठे वादों को भुनाने की कोशिश की, जनता ने उनको नजरअंदाज करके निगम चुनाव में मतदान करके भाजपा को करारा जवाब दिया है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद मैंने दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालने के बाद सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके जिला और ब्लाक का पुनर्गठन करके दिल्ली कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाकर नई जान फूंकी।

उन्हांने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जन समर्थन और वोट प्रतिशत के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम चुनाव में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की है और आने वाले दिनों हम हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करके जोरदार वापसी करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *