Home आमने सामने बीजेपी और आप ने दिया धोखा अब बदलाव नहीं बदला लेने का...

बीजेपी और आप ने दिया धोखा अब बदलाव नहीं बदला लेने का है मौका : डॉ.नरेंद्र नाथ

0
67
डॉ.नरेंद्र नाथ
बीजेपी और आप ने दिया धोखा अब बदलाव नहीं बदला लेने का है मौका : डॉ.नरेंद्र नाथ

बीजेपी और आप ने दिया धोखा अब बदलाव नहीं बदला लेने का है मौका : डॉ.नरेंद्र नाथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी नें दिल्ली की जनता को धोखा दिया है | दोनों पार्टियों नें दिल्ली के विकास को अनेक साल पीछे धकेल दिया है | यह आरोप लगाया है दिल्ली सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ नें |

डॉ,नरेंद्र नाथ कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने करीब 11 साल के शासन में केवल झूठ बोला ,भ्रस्टाचार किया ,केंद्र सरकार तथा उपराज्यपाल से लगातार भिड़ती रही और लोगो को धोखा देती रही ,शीला दीक्षित सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को ठंडे बसते में डाल दिया और अपनी कोई नई योजना शुरू नहीं की जिसके चलते दिल्ली का विकास लगभग ठप्प हो गया | डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं इसी तरह भारतीय जनता पार्टी नें विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से जो वायदे किये थे उनमे से एक भी पूरा नहीं किया | महिलाओं के खाते में ढाई-ढाई हजार रूपये डालने की बात हो या होली दीपावली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की बात रही हो,प्रदूष्ण कम करने की बात रही हो या मानसून के दौरान जलभराव नहीं होने देने की बात रही हो अथवा कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वायदा रहा हो किसी पर अभी तक काम पूरा नहीं किया गया |

इसे धोखा नहीं तो और क्या कहेगें | डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं कल यानी 30 नवम्बर 2025 को होने वाले एम०सी०डी० के 12 वार्डों में उपचुनावों में बदलाव नही बदला लेने की जरूरत है। डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं 11 साल में केजरीवाल सरकार ने किया दिल्ली का विनाश और अब बीजेपी कर रही है दिल्ली का विनाश। बीजेपी ने चुनाव के समय दिल्ली की जनता से किये जो वादे वो सब निकले झूठे वादे। दिल्ली में बढ़ गया प्रदूषण सांस लेना हो रहा है मुश्किल। डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं दिल्ली की जनता के हाथ में यह बदला लेने का मौका है जनता को चूकना नहीं चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here