सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

NDA Government Formation: बिहार में नई सरकार गठन की हलचल तेज, एनडीए की बैठकों का दौर जारी 

3 मिनट पढ़ें
NDA Government Formation: बिहार में नई सरकार गठन की हलचल तेज, एनडीए की बैठकों का दौर जारी 

NDA Government Formation: बिहार में नई सरकार गठन की हलचल तेज, एनडीए की बैठकों का दौर जारी 

Advertisement

NDA Government Formation: बिहार में नई सरकार गठन की हलचल तेज, एनडीए की बैठकों का दौर जारी 

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बेहद तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद अब पूरा गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए एनडीए के कई प्रमुख नेता पटना पहुंचे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन समेत अन्य नेताओं ने सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर औपचारिक चर्चा की गई।

इसी सिलसिले में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक नई सरकार गठन की रूपरेखा तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसमें प्रारंभिक बातचीत पूरी हो चुकी है।

उधर, राज्य मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक आज होने की संभावना है जिसमें मौजूदा मंत्रिमंडल भंग करने की अनुशंसा की जाएगी, ताकि नई सरकार का रास्ता साफ हो सके। इसी क्रम में जेडीयू ने अपने सभी 85 नव-निर्वाचित विधायकों को पटना तलब किया है। मंगलवार को जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक होगी, जहां नीतीश कुमार को विधायकों के दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है।

एनडीए के अन्य घटक दल भी अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे, जिसमें विधानसभा के लिए नेता का चयन किया जाएगा। इन बैठकों के बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें पूरे गठबंधन की ओर से नेता का चुनाव किया जाएगा, जो नई सरकार का अगला मुख्यमंत्री होगा।

Advertisement

इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक दल ने अपनी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को विधानसभा में पार्टी का नेता चुन लिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों की बैठक भी आज होने की संभावना है, जहां उनके नेता चुने जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर, RJD में चुनावी करारी हार के बाद आंतरिक विवाद गहराते जा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी नेता रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताते हुए RJD छोड़ने और लालू परिवार से संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी है। मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा कि पार्टी की हार की जिम्मेदारी तय करने के बजाय उन पर सवाल उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने हार के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की, तो तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज़ खान ने उन्हें धमकी दी।
रोहिणी आचार्य 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण सीट से मैदान में उतरी थीं, लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सकीं। हार के बाद से लगातार RJD के भीतर नाराज़गी, मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

बिहार की राजनीति इस समय एक तरफ नई सरकार की संभावनाओं से गर्म है, तो दूसरी तरफ RJD के अंदरूनी भूचाल ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *