Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर बना रही है दिल्ली की भाजपा...

दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर बना रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : विनीत जैन

0
75
विनीत जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर बना रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : विनीत जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर बना रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : विनीत जैन

भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली की ट्रिपल इंजन की सरकार लगातार जनता के हित में निर्णय ले रही है और तकरीबन रोजाना ही कोई ना कोई जनहित में बड़ा फैंसला लेती है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक विनीत जैन का | विनीत जैन कहते है सीवेज सिस्टम और पानी सिस्टम के लिए स्थानीय स्तर पर फंड जारी करने के बाद अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को दुरुस्त बनाने में जुट गई है |

विनीत जैन कहते हैं अपने दस साल के शासन में आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को एकदम ठप्प कर दिया था जिसे पटरी पर लाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है | विनीत जैन कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार के समय ना तो अस्पतालों और डिसस्पेंसिरियों में मरीजों को पुरी दवा मिलती थी और ना ही पुरी जांच होती थी मजबूरीवश लोगो को बाज़ार से दवा खरीदनी पडती थी तथा जांच भी कराने के लिए निजी लैब में ही जाना पड़ता था | विनीत जैन कहते हैं जिन मौहल्ला क्लीनिकों के प्रचार पर करोड़ों रूपये फूंक डाले थे उनकी हालत तो और भी ज्यादा खस्ता थी | विनीत जैन कहते हैं दिल्ली के अस्पताल डाक्टरों की भारी कमी झेलते रहे लेकिन आप पार्टी की सरकार नें कोई इंतजाम नहीं किये |

विनीत जैन कहते हैं दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। करीब 16 सौ सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो लोक नायक, जीटीबी जैसे प्रमुख अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएगी। इस पहल से एनेस्थीसिया और स्त्री रोग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सुधार होगा, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। विनीत जैन कहते हैं दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों लोक नायक जयप्रकाश नारायण , जीटीबी अस्पताल , बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल , दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल , , संजय गांधी मेमोरियल और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में वर्षों से डॉक्टरों की कमी महसूस की जा रही थी। अकेले एलएनजेपी में 242 और जीटीबी अस्पताल में 205 पद खाली थे। इस भर्ती के बाद इन अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। विनीत जैन कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है |

रेखा गुप्ता सरकार नें आठ माह के कार्यकाल में दिल्ली के विकास कार्यों को कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी | श्री जैन कहते हैं दिल्ली की जनता को राजधानी दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार की मौजूदगी का एहसास अच्छे से होने लगा है | विनीत जैन कहते हैं यह दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है। इस भर्ती अभियान से अस्पतालों में निरंतर सेवाएं सुचारु रूप से चलेंगी और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी। चिकित्सकों की कमी का सीधा असर मरीजों की देखभाल पर पड़ता है। कई अस्पतालों में विशेषज्ञों की अनुपलब्धता के कारण ऑपरेशन और उपचार टल जाते थे। नई नियुक्तियों से यह समस्या काफी हद तक खत्म होगी। डॉक्टरों पर कार्यभार घटेगा और रोगियों को समय पर उपचार और गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here