सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Gurugram Murder Case: लिव-इन पार्टनर फरार, महिला का सड़ा-गला शव पलंग के नीचे मिला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gurugram Murder Case: लिव-इन पार्टनर फरार, महिला का सड़ा-गला शव पलंग के नीचे मिला

दुंदहेड़ा गांव में फैली सनसनी, महिला की हुई गला घोंटकर हत्या
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक 26 वर्षीय महिला अंगूरी का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे में पलंग के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या उसके लिव-इन पार्टनर अनुज ने की है, जो फिलहाल फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

20 दिन पहले लिया था किराए का घर
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका अंगूरी पिछले डेढ़ साल से अनुज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों ने करीब 20 दिन पहले ही दुंदहेड़ा में किराए का यह घर लिया था। अंगूरी रोजाना सुबह काम पर जाती और शाम को लौटती थी। लेकिन 31 अक्टूबर के बाद से वह अचानक लापता हो गई थी।

पड़ोसियों ने दी सूचना, ताला तोड़कर पुलिस ने निकाला शव
कुछ दिनों बाद घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ा, तो पलंग के नीचे से सड़े-गले शव की बदबू आ रही थी। जांच में पता चला कि हत्या लगभग एक सप्ताह पहले की गई थी।

Advertisement

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हत्या का मामला दर्ज
मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि अनुज ने अंगूरी का गला घोंटकर हत्या की और घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश तेज, पुलिस जुटी ट्रेसिंग में
उद्योग विहार थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी मूवमेंट ट्रेस की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक साक्ष्य लिव-इन विवाद की ओर इशारा कर रहे हैं।”

लिव-इन रिलेशनशिप पर उठे सवाल
यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ते अपराधों पर गहरा सवाल खड़ा करती है। समाजशास्त्रियों के अनुसार, ऐसे मामलों में सामाजिक जवाबदेही, सुरक्षा और पड़ोसी सतर्कता बेहद जरूरी है। शहरी इलाकों में बढ़ती अकेलेपन और असुरक्षा की स्थितियां ऐसे अपराधों को बढ़ावा दे रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *