सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सांसों के आपातकाल से रहना होगा सावधान : डॉ. ग्लैडविन त्यागी

2 मिनट पढ़ें
ग्लैडविन त्यागी

सांसों के आपातकाल से रहना होगा सावधान : डॉ. ग्लैडविन त्यागी

Advertisement

सांसों के आपातकाल से रहना होगा सावधान : डॉ. ग्लैडविन त्यागी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार “अति खराब” श्रेणी में बनी हुई है। हवा में धूल, धुआँ और विषाक्त गैसों की बढ़ती मात्रा ने सांस के मरीजों के लिए हालात गंभीर बना दिए हैं। स्वामी दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्लैडबिन त्यागी ने नागरिकों से इस “सांसों के आपातकाल” में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है डॉ. त्यागी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में अस्थमा, एलर्जी और फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों तथा बच्चों को अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

प्रदूषित हवा सीधे फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है और पुरानी बीमारियों को बढ़ा सकती है। उन्होंने लोगों से कुछ महत्वपूर्ण सावधानियाँ अपनाने का आग्रह किया सुबह और शाम की सैर को बंद करें, घर में ही योग या हल्का व्यायाम करें।बाहर निकलते समय एन-95 या समकक्ष गुणवत्ता वाला मास्क अवश्य पहनें। घर की खिड़कियाँ और दरवाजे जब तक संभव हो बंद रखें ताकि प्रदूषण भीतर न जाए।

ताजे फल, हरी सब्जियाँ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।अस्थमा या एलर्जी के मरीज अपनी दवाइयाँ नियमित रूप से लेते रहें और चिकित्सक से परामर्श करें।बच्चों को धूल, मिट्टी और धुएँ के संपर्क से यथासंभव बचाएँ। डॉ. त्यागी ने कहा कि यह “सांसों का आपातकाल” हमारी सावधानी और जागरूकता से ही टाला जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और दूसरों को भी प्रदूषण से बचाव के लिए जागरूक करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *