Home दिल्ली-एनसीआर रक्तदान करने वाला लाता है समाज में सकारात्मक बदलाव  : डॉ.बसंत गोयल

रक्तदान करने वाला लाता है समाज में सकारात्मक बदलाव  : डॉ.बसंत गोयल

0
31
डॉ.बसंत गोयल
रक्तदान करने वाला लाता है समाज में सकारात्मक बदलाव  : डॉ.बसंत गोयल

रक्तदान करने वाला लाता है समाज में सकारात्मक बदलाव  : डॉ.बसंत गोयल

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : समाज में मानवता और सेवा का संदेश फैलाते हुए, मानवाधिकार और समाज कल्याण समिति (राजन) द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | प्रमुख समाजसेवी गोयल मेडिकोज के संस्थापक एवं सीईओ डॉ.बसंत गोयल इस मौके पर  विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए |

डॉ.बसंत  गोयल ने रक्तदान को जीवनदान बताया और सभी से इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की। डॉ.बसंत गोयल नें कहा रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में करुणा और एकता की मिसाल भी बनाता है। डॉ.बसंत गोयल नें कहा रक्तदान को ‘महादान’ कहा जाता है, और इसका कारण बहुत स्पष्ट है। जब एक व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करता है, तो वह न केवल किसी की जान बचाता है बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव भी लाता है। ब्लड बैंक में हर समय रक्त की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह सर्जरी, दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों (जैसे कैंसर) और गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं के दौरान जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ.गोयल नें कहा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here