सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Car Death: दिल्ली में कार से बरामद युवक की लाश ने खोला चौंकाने वाला राज़

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Car Death: दिल्ली में कार से बरामद युवक की लाश ने खोला चौंकाने वाला राज़
आनंद विहार स्टेशन पर बंद कार में दम घुटने से हुई जावेद की मौत

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। एक रेलवे इंजीनियर की खड़ी कार में बिहार निवासी 28 वर्षीय जावेद का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, लेकिन CCTV फुटेज ने पूरी सच्चाई सामने ला दी। खुलासा हुआ कि जावेद गलती से कार में बंद हो गया था और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि आनंद विहार स्टेशन के बाहर एक कार में एक व्यक्ति अचेत पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि युवक मृत है। जांच में मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले जावेद के रूप में हुई। पुलिस को मौके से उसका बैग, मोबाइल फोन और कपड़े मिले, जबकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

CCTV फुटेज की जांच में घटनाक्रम स्पष्ट हुआ। सुबह 10:49 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) गुरु प्रताप ने अपनी कार स्टेशन के पास पार्क कर ऑफिस चले गए थे। उन्होंने कार को लॉक नहीं किया था। करीब 11:22 बजे, जावेद—जो मजदूर था और बिहार जाने के लिए स्टेशन आया था—शायद आराम करने या धूप से बचने के लिए कार में जाकर पीछे की सीट पर बैठ गया।

Advertisement

करीब 1:50 बजे इंजीनियर के एक कर्मचारी ने कार से लंचबॉक्स निकालकर दरवाजा बंद कर दिया, इस बात से अनजान कि अंदर कोई मौजूद है। इसके बाद CCTV में दिखा कि 1:54 से 3:13 बजे के बीच जावेद बुरी तरह दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था। शाम 5:34 बजे जब इंजीनियर कार के पास लौटे, तो उन्होंने युवक को अचेत पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जावेद की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में किसी भी तरह का आपराधिक एंगल नहीं मिला है, लेकिन जांच अभी जारी है। यह मामला इस बात की दर्दनाक याद दिलाता है कि छोटी सी लापरवाही कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *