सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रिपल इंजन सरकार नें किया पूर्वांचलियों के साथ छल : अजय अरोड़ा

3 मिनट पढ़ें
अजय अरोड़ा

ट्रिपल इंजन सरकार नें किया पूर्वांचलियों के साथ छल : अजय अरोड़ा

Advertisement

ट्रिपल इंजन सरकार नें किया पूर्वांचलियों के साथ छल : अजय अरोड़ा

नहीं बनाया पूजा के लिए एक भी नया घाट

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , ट्रिपल इंजन सरकार नें राजधानी दिल्ली में लाखों पूर्वांचलियों के साथ छल किया है | रेखा गुप्ता सरकार नें घोषणा की थी छठ पर्व दिवाली से भी ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन मनाना तो दूर छठ पूजा के लिए बनाये गए अधिकांश घाटों पर अव्यवस्थाओं का नजर देखने को मिले | चंद घाटों की बात चोद्दें तो ज्यादातर पर सामान्य व्यवस्था भी नहीं थी | यह कहना है दिल्ली ट्रेडर्स कांग्रेस के चेयरमैन अजय अरोड़ा का | अजय अरोड़ा कहते हैं भारतीय जनता पार्टी नें बिहार चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचलियों की वोट बटोरने के लिए पाखंड तो बहुत किये,प्रचार भी दुनिया भर का किया लेकिन किया कुछ भी नहीं | वही मैली यमुना ,तटों पर गंदगी और दूषित जल श्रधालुओं को मिला लेकिन प्रचार इतना किया गया | अजय अरोड़ा कहते हैं भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है | भाजपा केवल घोषणा करती है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं करती |

Advertisement

कांवड़ सेवा के दौरान भी हल्ला मचाया था शिविर संचालकों को फंड दिया जाएगा लेकिन अभी भी अनेक संचालक चक्कर काट रहे हैं | अजय अरोड़ा कहते हैं दिल्ली में करीब एक तिहाई आबादी बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छतीसगढ़ के पूर्वांचल के लोगो की है, जिन्होंने चुनाव में भाजपा को मौका दिया लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार उनके साथ दौहरा खेल खेल रही है। एक भी नया छठ घाट नही बनाया है, सिर्फ कांग्रेस सरकार द्वारा बनाये घाटों की मरम्मत और साज सज्जा करके अपनी पीठ थपथपा रही है। जिस तरह पूर्वांचली लोगो के साथ जिस धोखा धड़ी का काम आम आदमी पार्टी ने पूरे 10 वर्ष किया वही काम अब भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार भी कर रही है। पूर्वाचंल वासियों के प्रति सहानुभूति दिखाने की होड़ में हो रही है |

शीला दीक्षित सरकार नें पूर्वांचलियों को जो सम्मान दिया था उसे पूर्वांचली लोग आज भी कांग्रेस की सरकार के दौरान बनाए छठ घाटों पर अपनी पूजा अर्चना करके सुगम व्यवस्था को याद करते है, सभी व्यवस्थाओं के साथ कांग्रेस सरकार हरियाणा से पानी भी छोड़कर छठ श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम भी करती थी। अजय अरोड़ा कहते हैं कि भाजपा की नकारात्मक विचारधारा और अवसरवादिता वाली राजनीति से कोई अनभिज्ञ नही है। भाजपा की केन्द्र और दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई को प्राथमिकता से करने की परियोजना सालों से हो रही है लेकिन यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही हुआ। कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरी यमुना में पानी की गुणवत्ता अत्यंत प्रदूषित है जिसमें उच्च स्तर के प्रदूषक जैसे मल कोलीफॉर्म और अमोनिया और अत्यंत निम्न स्तर के साथ घुलित ऑक्सीजन, जैविक मृत अवशेष आदि बहते है। भाजपा की रेखा गुप्ता की नाकामी और निष्क्रियता के कारण छठ श्रद्धालु जहरीले प्रदूषित पानी में छठ महापर्व की सभी धार्मिक आस्थाओं और परम्पराओं को करने के लिए मजबूर हुए । अजय अरोड़ा कहते हैं ना केवल पूर्वांचल समाज के लोग बल्कि पूरे देश में यह संदेश है भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर रहता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *