डॉ.बसंत गोयल नें परिवार के साथ की सी.एम. रेखा गुप्ता से भेंट

0
14
डॉ.बसंत गोयल
डॉ.बसंत गोयल नें परिवार के साथ की सी.एम. रेखा गुप्ता से भेंट

डॉ.बसंत गोयल नें परिवार के साथ की सी.एम. रेखा गुप्ता से भेंट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दीपों के इस पावन पर्व पर दीपावली की सुबह उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोयल मेडिकोज़ के सीईओ और फाउंडर डॉ. बसंत गोयल एवं उनके परिवार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शुभ भेंट की। बसंत गोयल नें बताया इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने भगवान श्रारी म जी की सुंदर प्रतिमा भेंट कर अपने आशीर्वाद दिए। श्री गोयल नें कहा यह मुलाकात दीपावली के इस उत्सव को और भी विशेष बना गई।

बसंत गोयल नें रेखा गुप्ता को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा उन्होंने अपने कार्यकाल के शुरुवाती सात माह में ही राजधानी दिल्ली को ट्रिपल इंजन की सरकार की मौजूदगी का एहसास करा दिया है | दिल्ली के विकास की जो रफ्तार थम गई थी अब बड़ी तेजी के साथ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी तथा होम मिनिस्टर अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में पटरी पर लौटती दिख रही है |

शायद ही कोई दिन ऐसा बचता हो जिस दिन दिल्ली के हित में कोई बड़ी योजना नहीं बनती हो | बसंत गोयल नें कहा दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को ले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ बड़ा करने की योजना बना रही है ताकि राजधानी दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम बेहतरीन हो सके |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here