मीठी दिवाली को भाजपा सरकार की लापरवाही नें बना डाला जहरीली : अजय अरोड़ा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिवाली मिठाई एवं खुशहाली का पर्व माना जाता है लेकिन दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार की लापरवाही नें इसे जहरीली तथा बीमारी परोसने का त्योहार बना डाला | यह कहना दिल्ली ट्रेडर्स कांग्रेस के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय अरोड़ा का | अजय अरोड़ा कहते है सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन पटाखों के लिए मिली छुट के बाद दिल्ली की सरकार नें सुप्रीम कोर्ट के दिशा निदेशों पर कोई कदम नहीं उठाये जिसके चलते दिल्ली जहरीली बनी | अजय अरोड़ा कहते हैं दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।
कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार चला गया है। बवाना, वज़ीरपुर और अलीपुर जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए चिंताजनक है। अजय अरोड़ा कहते हैं भाजपा सरकार इस विफलता के लिए इधर उधर की बातें करना बंद करें तथा इस विकराल समस्या से निपटने के तत्काल इंतजाम करें ताकि दिल्ली के लोगो को यह जहर नहीं पीना पड़े सरकार को तुरंत ऐसे उपाय करने होंगे जिससे दिल्ली की हवा में कुछ सुधार हो सके |
अजय अरोड़ा कहते हैं यह स्थिति दिल्ली वासियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। सरकार और प्रशासन को इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिल सके। अजय अरोड़ा कहते हैं भाजपा ने सत्ता में आते ही प्रदूषण को पूरी तरह रोकने का वादा किया था लेकिन अब समय से पहले प्रदूषण नियंत्रण के बाहर पहुॅच रहा है भाजपा अपनी नाकामी से बचने के लिए बहाने कर रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी दिल्ली को नजरअंदाज करके इस पर भी एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों और अदूरदर्शिता के कारण दिल्ली वालों खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है ।
अजय अरोड़ा कहते हैं इस प्रकरण नें दिल्ली की बडबोली सरकार के तमाम इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है | जिस तरह से मानसून के दौरान रेखा गुप्ता सरकार असहाय दिखी थी ठीक उसी तरह प्रदूष्ण के मुद्दे पर भी यह सरकार नाकाम ही साबित हुई है |



