Home दिल्ली-एनसीआर विधानसभा आर्ब्जवर अपने काम के प्रति जिम्मेदारी से काम करेंगे, तो संगठन...

विधानसभा आर्ब्जवर अपने काम के प्रति जिम्मेदारी से काम करेंगे, तो संगठन को मजबूती मिलेगी: देवेन्द्र यादव

0
42
देवेन्द्र यादव
विधानसभा आर्ब्जवर अपने काम के प्रति जिम्मेदारी से काम करेंगे, तो संगठन को मजबूती मिलेगी: देवेन्द्र यादव

विधानसभा आर्ब्जवर अपने काम के प्रति जिम्मेदारी से काम करेंगे, तो संगठन को मजबूती मिलेगी: देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए नवनियुक्त 70 विधानसभा आर्ब्जवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

देवेंद्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत 3,4,5 और 6 ब्लॉंक वाली सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नवनियुक्त आर्ब्जवरों से अपील की कि वे चुनाव आयोग द्वारा राजधानी में होने वाली मतदाता सूची के आगामी एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) को देखते हुए बीएलए-II (ब्लॉक स्तरीय एजेंट) की नियुक्ति पर अपना प्राथमिक तौर पर फोकस रखें, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा द्वारा वोट चोरी का खुलासा करने के बाद बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व मंत्री, कोओर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन डा0 नरेन्द्र नाथ, बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा सहित सभी 70 विधानसभा आर्ब्जवर मौजूद थे।

नव-नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षकों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए, पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरी कर्मठता के साथ करना चाहिए, जिसके लिए उन्हें लोकसभा और जिला आर्ब्जवरों और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले नागरिकों के साथ नियमित संपर्क बनाकर रखना होगा ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। देवेंद्र यादव ने कहा कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) चुनाव लड़ने वाले अधिकांश उम्मीदवार जो घरां में शांत बैठे है, विधानसभा आर्ब्जवर उन्हें प्रेरित करने और पार्टी में सक्रिय करने के लिए उनके साथ नियमित बातचीत करे क्योंकि कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही संगठन में पूरी तरह से सक्रिय हो सके और आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा आर्ब्जवरों को वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने के लिए जनता को प्रेरित करना चाहिए ताकि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा द्वारा किए गए षडयंत्र के बारे में सभी को जागरूक किया जा सके।

देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले छह महीनों से पार्टी का मुख्य ध्यान संगठन को मजबूत करने पर था और हर ब्लॉक में मंडलम और सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई और पार्टी को पूरी तरह से सक्रिय करने के लिए 150 ब्लॉक कांग्रेस समितियों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा आर्ब्जवर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे, जिससे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा, जो सभी स्तरों पर पार्टी मजबूत बनाने के लिए जरुरत भी है। उन्होंने कहा कि आर्ब्जवर अपनी विधानसभाओं में पार्टी की गतिविधियों और उनके समन्वय के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here