दीपावली मंगल मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन : श्री दत्त शर्मा
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ब्राह्मण समाज भजनपुरा घोंडा द्वारा संचालित पं.चुन्नीलाल चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं शकुंतला भारद्वाज पैथोलॉजी लैब के सौजन्य से पूर्व विधायक घोंडा पंडित श्री दत्त शर्मा के पं.यादराम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बेहद शानदार दीपावली मिलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए | श्रीदत्त शर्मा ब्राह्मण समाज भजनपुरा घोंडा के अध्यक्ष हैं |

इस मुकर पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के पूर्व चेयरमेन एवं नवीन शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पं.प्रवेश शर्मा,निगम पार्षद अनिल गौड़,भजनपुरा के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,इंस्पेक्टर योगेश शर्मा,सतबीर शर्मायमुना विहार,कविता शर्मा,कमला शर्मा,देवदत्त शर्मा ,एस.के.पंडित,डी.के.शर्मा,उपाध्याय,ललित कुमार शर्मा,विनोद कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे | इस मौके पर कई लोगो का सम्मान किया गया और मेधावी छात्र छात्रों को भी अतिथियों नें प्रमाण्पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया | श्री दत्त शर्मा तथा अतिथियों नें सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी |



