सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Building Collapse: दिल्ली के उत्तम नगर में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत, बेटी घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Building Collapse: दिल्ली के उत्तम नगर में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत, बेटी घायल

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के हस्तसाल विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर एक भयानक हादसा हुआ, जब तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया। हादसे में 32 वर्षीय महिला पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 5 साल की बेटी नव्या गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब इमारत की दूसरी मंजिल से गर्डर हटाने का काम चल रहा था। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और दिल्ली पुलिस को हादसे की सूचना शाम 3:10 बजे मिली। मौके पर पांच दमकल गाड़ियां, पुलिस, एनडीआरएफ, बीएसईएस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें तुरंत पहुंची और संयुक्त बचाव अभियान चलाया।

द्वारका डीसीपी ने बताया कि दोपहर 3:07, 3:08 और 3:21 बजे कई PCR कॉल्स आईं, जिनमें बताया गया कि एक महिला और बच्ची मलबे में फंसी हैं। पुलिस ने बताया कि यह इमारत प्रदीप यादव और उनकी पत्नी सोनू यादव की है, जिसे उन्होंने नीरज (36) नामक व्यक्ति से खरीदा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इमारत में ग्राउंड फ्लोर, पहला और अधूरा दूसरा फ्लोर था।

Advertisement

हादसे के समय प्रदीप और उनकी पत्नी गर्डर हटाने का काम कर रहे थे, तभी इमारत का हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे से निकाली गई महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई, जबकि उनकी बेटी नव्या को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नीरज को 20 अक्टूबर तक इमारत खाली करनी थी। मलबा हटाने का कार्य अभी जारी है और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच की जा रही है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *